इधर इंडिया गठबंधन की बैठक में थीं ममता, उधर 20 सांसदों ने कर दिया खेला! NDA में होंगे शामिल, TMC में आया भूचाल
TMC Political Crisis: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के समक्ष एक नई मांग रखी है। TMC सांसदों के ग्रुप ने स्पीकर को पत्र लिखकर अपनी पार्टी को अलग संसदीय दल का दर्जा देने की मांग की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ममता बनर्जी (Image- Social Media)
West Bengal TMC Political Crisis: TMC में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को अचानक पार्टी के सभी पदों और राज्यसभा सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया। उनके इस अप्रत्याशित कदम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। इस्तीफे के तत्काल बाद दिल्ली में TMC के लगभग 14 बागी लोकसभा सांसदों ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक की। इस अहम बैठक के बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
अब खबर आ रही है कि तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के समक्ष एक नई मांग रखी है। TMC सांसदों के एक ग्रुप ने स्पीकर को पत्र लिखकर अपनी पार्टी को अलग संसदीय दल (ब्लॉक) का दर्जा देने की मांग की है। साथ ही इसके अनुरूप अलग-अलग सीटों का आवंटन करने की मांग भी की है। बागू गुट ने साथ ही एनडीए में शामिल होने की इच्छा भी जाहिर की है।
विधायकों के बाद सांसद भी हुए बागी
सुखेन्दु शेखर रॉय के इस्तीफे के तुरंत बाद एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें कम से कम पांच टीएमसी सांसद उनके साथ बैठे हुए दिख रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उस बैठक में शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व), प्रसून बनर्जी (हावड़ा) जगदीश बसुनिया (कूचबिहार), कालिपद सोरेन (झारग्राम) और अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा) शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID के सामने पेश नहीं हुए अभिषेक बनर्जी, पत्र लिख कर मांगा और समय
ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, इंडिया ब्लॉक की बैठक के बीच इस नेता ने छोड़ा साथ, राज्यसभा से दिया इस्तीफा
TMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी! STF ने बॉर्डर के पास दबोचा
दिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
बता दें कि ये नया घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल के विधायक दल के विद्रोह के महज कुछ दिन बाद आया है। हाल ही में 58 तृणमूल विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत करते हुए विपक्ष के नेता पद के लिए ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन किया और आधिकारिक उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय को खारिज कर दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी।
यह भी पढ़ें- फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID के सामने पेश नहीं हुए अभिषेक बनर्जी, पत्र लिख कर मांगा और समय
अब क्या करेंगे बागी सांसद?
इन घटनाक्रमों से साफ हो गया है कि टीएमसी के सांसद बागी हो गए हैं। अब बागी सांसद जल्द ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने वाले हैं। टीएमसी के बागी सांसदों की नेता काकोली घोष ने PTI से बात करते हुए कहा कि 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला लिया है। काकोली घोष ने बताया कि 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र भेजकर एनडीए के साथ गठबंधन करने की इच्छा जताई है।
