Abhishek Banerjee Attacked: अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई राजनीति, महुआ मोइत्रा ने BJP को बताया जंगली पार्टी
Abhishek Banerjee Injured: शनिवार को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर BJP और टीएमसी में जमकर आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में महुआ मोइत्रा ने भाजपा को गंदी और जंगली पार्टी कहा।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
महुआ मोइत्रा- अभिषेक (सोशल मीडिया)
Mahua Moitra Statement On Abhishek Banerjee Attack: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को हुए हमले को लेकर भाजपा और टीएमसी लगातार हमलावार है। जहां एक ओर अभिषेक पर हुए हमलों को भाजपा ने उनकी हिंसक राजनीति का परिणाम बताया है। तो वहीं दूसरी तरफ टीएमसी इसे भाजपा की साजिश और गंदी राजनीति का हिस्सा बता रही है। मामलें को लेकर भड़की पूर्व सीएम ममता बनर्जी कहा कि शासक अब हत्यारे बन गए हैं।
भाजपा गंदी और जंगली पार्टी है
तो वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा को गंदी और जंगली पार्टी भी बताया। मोइत्रा ने दावा किया भाजपा कार्यकर्ता सुष्मिता दत्ता को अभिषेक बनर्जी पर पत्थर फेंकते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि अभिषेक पर आम लोगों ने नही बल्कि भाजपा के गुंडो ने हमले किए है।
Filthy junglee BJP – stop peddling lies. Normal people not attacking TMC. Sushmita Dutta BJP worker seen with top BJP leaders caught on camera pelting stones at @abhishekaitc . BJP competitive hooliganism. pic.twitter.com/tL1edDRECC — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
हीरो बनने क्यों चले गए… अभिषेक पर हमले के बाद BJP मंत्री का पलटवार, बोले- एक अंडा फेंका तो उनको चोट लग गई!
अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, दिखाए काले झंडे, चले लात-घूसे, देखें VIDEO
भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव
सांसद ने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। महुआ मोइत्रा ने सुष्मिता दत्ता का गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर कीं और भाजपा पर पश्चिम बंगाल में गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया।
15 वर्षों की हिंसक राजनीति का परिणाम
हालांकि भाजपा ने अभिषेक पर हुए हमले को टीएमसी के हिंसक राजनीति का परिणाम बताया। भाजपा ने दावा किया कि पिछले 15 सालों में टीएमसी के गुंडो ने जो जनता और भाजपा कार्यकर्तों पर अत्याचार किया है यह उसी के परिणाम है। अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ वह जनता का गुस्सा है, यह पिछले 15 सालों में टीएमसी के अत्याचारों और उसकी हिंसक राजनीति का परिणाम है।’
VIDEO | On attack on TMC leader Abhishek Banerjee, West Bengal Minister Agnimitra Paul (@paulagnimitra1) says, "What happened with Abhishek Banerjee is public outrage; it's the result of TMC's atrocities and its violent politics over the past 15 years." (Full video available on… pic.twitter.com/XRBpH60jGb — Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
जानें क्या है मामला?
दरअसल यह घटना शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में हुई थी। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी वहां चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मिलने गए थे। जहां उन पर ईंटों, पत्थरों और अंडों से हमला किया गया।
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was beaten up by locals during his visit to Sonarpur to meet the post-poll victims' families pic.twitter.com/zkXxLJydqe — ANI (@ANI) May 30, 2026
अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?
अभिषेक ने इसे भाजपा द्वारा प्रायोजित हमला बताया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी जान लेने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नही दे पाई। उन्होंने कहा कि पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। वह इस मामले के बारे में हाई कोर्ट और राज्यपाल को बताएंगे व अदालत जाएंगे।
यह भी पढ़े- अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, दिखाए काले झंडे, चले लात-घूसे, देखें VIDEO
जानकारी के मुताबिक इस हमले में उनकी आंख में चोट आई है। उन्होंने बताया कि ईंट लगने की वजह से वह अपनी आंख नहीं खोल पा रहे हैं। उन्होंने हेलमेट पहना था इसलिए बच गए नहीं तो उनका सिर भी फट सकता था। अभिषेक ने कहा कि उनके शरीर को गिराया जा सकता है, लेकिन उनका संकल्प और उत्साह बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि उनका सिर कभी नहीं झुकेगा।
ममता ने अस्पतालों और अधिकारियों को डराने का लगाया आरोप
बता दें कि पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने अस्पताल में अभिषेक से मिलने के बाद कहा कि सत्ता में बैठे लोग अस्पतालों और अधिकारियों को डरा व धमका रहे हैं ताकि अभिषेक बनर्जी को अस्पताल में भर्ती न किया जाए और इलाज न हो सके। ममता ने कहा कि पुलिस उनके सामने ही लोगों को धमका रही थी। उन्होंने कहा कि अब मरीजों के इलाज के लिए भी भाजपा से अनुमति लेनी होगी।
अभिषेक बनर्जी पर लोगों की नौकरियां छीनने का आरोप
अभिषेक बनर्जी पर जिस इलाके में हमला हुआ वहां मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि लाखों लोगों के रोजगार जाने के पीछे अभिषेक बनर्जी की ही भूमिका रही है और इसी कारण जनता में उनके खिलाफ आक्रोश है जिस व्यक्ति के घर का नाम ‘शांति निकेतन’ है, उसी ने क्षेत्र में अशांति पैदा की है।
