महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में गुपचुप रचाई शादी, TMC सांसद ने BJD नेता पिनाकी मिश्रा संग किया विवाह
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा के साथ शादी कर ली है। दोनों का विवाह जर्मनी में हुआ है। इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है।
- Written By: अनिल सिंह
महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा संग किया विवाह, जर्मनी में गुपचुप हुई शादी
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा की शादी की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जर्मनी में शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है। शादी की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। इसी बीच दोनों की एकसाथ तस्वीर भी सामने आई है।
द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा के साथ शादी की है। महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस पार्टी यानी टीएमसी की सांसद हैं, तो वहीं पिनाकी मिश्रा बीजू जनता दल के नेता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने जर्मनी में गुपचुप तरीके से शादी की है। दोनों की एक साथ तस्वीर सामने आई है। शादी कब हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। महुआ मोइत्रा अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले उनका नाम डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स बोर्सन के साथ जोड़ा जा रहा था। लेकिन अब दोनों ऑफिशियली अलग हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- हाउसफुल 5 ओरिजिनल है या रीमेक? पुरानी फिल्म से कहानी का मेल खाना क्या है महज संयोग
सम्बंधित ख़बरें
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
महुआ मोइत्रा अपने कार्यकाल में हुए विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उन पर कैश फॉर क्वेरी मामला भी चला, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसी मामले को लेकर उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द की गई थी। हालांकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को चुनौती दी थी। वहीं दूसरी तरफ बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा की अगर बात करें तो वह पुरी से सांसद हैं। 16 जनवरी 1984 को वह संगीता मिश्रा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन अब उनका नाम महुआ मोइत्रा के साथ शादी को लेकर जोड़ा जा रहा है।
