चंद्रकोना में शुभेंदु अधिकारी पर जानलेवा हमला! थाने में धरने पर बैठे BJP नेता, TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
Suvendu Adhikari Convoy Attacked: शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने चंद्रकोना रोड पर उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शुभेंदु अधिकारी थाने में धरने पर बैठे
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी को घेर लिया और उनके खिलाफ नारे लगाए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे खुद शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मैं शनिवार रात लगभग 8:20 बजे पुरुलिया से लौट रहा था। इसी दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड इलाके में TMC कार्यकर्ताओं ने मुझ पर हमला किया।
सुवेंदु ने हमलावरों को सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में काम करने वाला बताया और चंद्रकोना पुलिस स्टेशन के भीतर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के वक्त पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
Tonight approximately around 8:20 PM, while I was returning from Purulia, at Chandrakona Road; Paschim Medinipur district, I was viciously attacked by TMC goons.
These cowards, emboldened by the Mamata Banerjee regime’s culture of violence and impunity, attacked me right in the… pic.twitter.com/caM0JshS4y — Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) January 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
INDIA Block Meeting: 23 दल होंगे शामिल, इन बड़े दलों पर ‘सस्पेंस’ बरकरार; BJP बोली- न कोई मिशन है, न विजन
पश्चिम बंगाल में TMC को दोहरा झटका, पार्षद बप्पादित्य और पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा गिरफ्तार; लगे गंभीर आरोप
पुलिस स्टेशन के अंदर धरने पर बैठे सुवेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह हमला सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में विपक्ष की आवाज पर किया गया हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में हिंसा और भय का वातावरण बनाया जा रहा है और राजनीतिक विरोध को दबाने की कोशिश की जा रही है।
हमले के बाद शुभेंदु अधिकारी चंद्रकोना पुलिस स्टेशन के अंदर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई हो और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होती, वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे।
शुभेंदु अधिकारी ने ममता को भेजा था नोटिस
इससे पहले शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्होंने ममता से 72 घंटे के भीतर अपने आरोपों के सबूत पेश करने को कहा। सुवेंदु ने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर वे ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे।
यह भी पढ़ें- CBI हो या ED…क्यों नहीं डरती हैं ‘दीदी’? क्या है ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत, जानिए हर एक सवाल का जवाब
दरअसल, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी कोयला तस्करी मामले में शामिल हैं और घोटाले का पैसा सुवेंदु के जरिए अमित शाह तक पहुंचता है। मुख्यमंत्री ने 8 जनवरी को कोलकाता में I-PAC कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के विरोध में आयोजित एक सभा के दौरान ये बयान दिए थे। CM ममता बनर्जी ने ईडी के खिलाफ दो FIR भी दर्ज कराई हैं और कोलकाता में एक मार्च भी निकाला था। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव मौजूद हैं।
