Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवभारत निशानेबाज: महुआ, पूर्व प्रेमी और कुत्ता नहीं मिल पाया संरक्षण का छत्ता

Mahua Moitra Dog: TMC सांसद महुआ मोइत्रा और एडवोकेट जय अनंत देहाडराय के बीच ‘हेनरी’ नामक कुत्ते की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद छिड़ा है। महुआ हर महीने 10 दिन कुत्ते को अपने पास रखने की मांग कर रही हैं

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 23, 2026 | 06:58 AM

नवभारत डिजाइन फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

Henry Pet Custody Case: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अंग्रेजी में एक कहावत है जिसका मतलब है कि प्रेमिका को रिझाना है तो उसके कुत्ते से प्यार करो ! एडवोकेट जय अनंत देहाडराय ने अपनी प्रेमिका टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को हेनरी नामक कुत्ता भेंट किया था। उन्हें उम्मीद थी कि महुआ बड़े प्यार से कुत्ते की देखभाल करेगी, लेकिन जब महुआ दौरे पर रहती हैं तो कुत्ता देहाडराय के पास छोड़ जाती थीं। अब उस धान की कस्टडी को लेकर महुआ और देहाडराय के बीच अदालत में विवाद जारी है। महुआ का कहना है कि उसे हर महीने 10 दिन के लिए हेनरी को अपने पास रखने की अनुमति मिलनी चाहिए।’

हमने कहा, गिफ्ट में दी गई चीजों पर हक नहीं जताना चाहिए, उपहार दो और भूल जाओ। जब देहाडराय महुआ के पूर्व पार्टनर बन गए तो भेंट किए गए कुत्ते से भी लगाव नहीं रखना चाहिए, इतना ही शौक है तो वह दूसरा कुत्ता खरीद लें।’

पड़ोसी ने कहा, ‘वह कुत्ता रोटवीलर प्रजाति का है। इस ऊंची नस्ल के कुत्ते को महुआ अपने कब्जे में ही रखना चाहती हैं। जिला अदालत ने महुआ की यह मांग ठुकरा दी कि वह और उनका पूर्व प्रेमी साझा तौर पर कुत्ते को पालें। इस फैसले के खिलाफ महुआ ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है।’

सम्बंधित ख़बरें

गजब हो गया… मोदी ने विपक्षी दलों का जताया आभार, मेरठ में क्या-क्या बोले मोदी?

22 फरवरी का इतिहास : क्लोनिंग के जरिए डॉली भेड़ के जन्म की घोषणा

चुनाव से पहले ममता ने चला ऐसा दांव…कि बंगाल से उखड़ जाएंगे BJP के पांव? TMC के काम आएगी भाजपाई टैक्टिक!

ममता बनर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’…जिससे भाजपा हो जाती है चारों खाने चित्त, पीएम मोदी तक कर देते हैं गलती?

हमने कहा, ‘क्या अदालत का कीमती वक्त कुत्ते का स्वामित्व तय करने के लिए बर्बाद किया जाना चाहिए? कोर्ट के सामने और भी तो महत्वपूर्ण मामले हैं। इसके अलावा रोटवीलर वन मैन डॉग रहता है। वह सिर्फ अपने मालिक को पहचानता है। घर के अन्य लोगों पर भी वह हमला कर सकता है। वह किसी बच्चे या बुजुर्ग को निशाना बना सकता है। ऐसी घटनाओं के कारण उसे पालने से भी मना किया जा चुका है। ऊंची नस्ल का कुत्ता पालने का मतलब है उसे सुबह, दोपहर और रात में घुमाओ, उसे विशेष महंगा डॉग फूड, प्रोटीन पाउडर दो, हर हफ्ते उसे नहलाओं, उसे मेडिसिन और सप्लीमेंट दो। कान में लोशन डालकर सफाई करो, उसे टिक या जुआं मत होने दो। यह हर महीने हजारों रुपये का खेल है।’

यह भी पढ़ें:-Health Tips: रोज थाली में आलू की जगह शामिल करें ये एक चीज, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

पड़ोसी ने कहा, ‘पहले लोग गाय पालते थे लेकिन अब रईसी का मतलब ऊंची नस्ल का कुत्ता पालना हो गया है। रोटवीलर और पिटबुल खतरनाक श्रेणी के कुत्ते माने जाते हैं। उनकी बजाय लेब्राडोर या गोल्डन रिट्रीवर पालना बेहतर है। कुछ नहीं तो चीन निर्मित रोबोडॉग ले आओ जिसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपना बताकर पेश किया था।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Mahua moitra jai anant dehadrai dog henry custody dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 06:58 AM

Topics:  

  • Mahua Moitra
  • Mahua Moitra Controversy
  • Navbharat Editorial
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.