

IRS Officer Daughter Murder Delhi: राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आ रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई, युवती के साथ यौन शोषण और उत्पीड़न किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
युवती का शव घर से बरामद हुआ है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस केस पर पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या फोन की चार्जिंग केबस से गला घोंट कर की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है, मौके पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंची।
इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवती का शव घर से ही बरामद हुआ है। वारदात के वक्त युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे। इस मामले में शक घर के एक घरेलू नौकर पर चा रहा है। बता दें कि नौकर को करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाला गया था। दिल्ली पुलिस को संदेह है कि वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दे सकता है।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती का गला फोन की चार्जिंग केबल से घोंटा गया है और मृतक के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि असॉल्ट के बाद युवती का गला घोंटा गया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती ने इंजीनियरिंग की थी, इसके बाद अब वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही थी। वारदात के वक्त युवती के माता-पिता जिम गए हुए थे और जिस नौकर पर शक जताया जा रहा है वह राजस्थान का रहने वाला है।
मीडिया रिपोर्टे्स की मानें तो पता चलता है कि पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें पार्किंग और आस-पास के फुटेज में पूर्व सहायक दिखाई दिया जिस पर शक जताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को उस पर ही शक है। बताया जा रहा है कि पूर्व सहायक घर में खरीदकर आने वाले सामान के दामों में हेराफेरी करता था। परिवार को जब उसकी इस चोरी का पता चला तो उसे काम से हटा दिया गया।