- Hindi News »
- West Bengal »
- Sit Will Investigate The Violence In Murshidabad West Bengal Against Waqf Law
Murshidabad Violence: बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की SIT करेगी जांच, Waqf Law के विरोध में हुआ था बवाल
Murshidabad Violence: वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। एसआईटी की नौ सदस्यीय टीम अब हिंसा की जांच कर रिपोर्ट तैयर करेगी।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

मुर्शिदाबाद हिंसा (सौजन्य: सोशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई थी। बवाल के दौरान तीन लोगों की जान चली गई थी जबकि कई घायल भी हुए थे। इस घटना को लेकर भाजपा की ओर से ममता सरकार की जमकर आलोचना की गई थी। ममता सरकार भी वक्फ कानून के खिलाफ लगातार बयान दे रही थीं। उन्होंने कहा था कि वह बंगाल में ये कानून लागू नहीं होने देंगी। इसके बाद से प्रदेश में लोग प्रदर्शन कर रहे थे और मुर्शिदाबाद में उग्र हो गए। हालांकि हिंसा की जांच अब SIT की नौ सदस्यीय टीम करेगी।
मुर्शिदाबाद हिंसा के दोषियों को शिकंजे में लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से हिंसा की जांच SIT को सौंप दी गई है। मुर्शिदाबाद कई कई इलाकों में वक्फ कानून के विरोध में 11-12 अप्रैल को हिंसा भड़क गई थी। कई जगह पर विरोध के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ की गई थी। जिले के सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाके में हिंसा भड़कने से हालात बिगड़ गए थे।
मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच करेगी SIT की टीम
मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच को लेकर बंगाल में एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया गया है। टीम को डीआईजी मुर्शिदाबाद रेंज कॉर्डिनेट करेंगे। टीम में एसआईटी में इंटेलिजेंस ब्रांच के ASP, 2 डिप्टी सुप्रीटेंडेंट्स, CIF के काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स के सदस्य और और एक CID से अफसर समेत 5 निरीक्षक भी रहेंगे। इस जांच में सुंदरबन जिले के तहत साइबर अपराध पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी भी शामिल हैं। टीम हिंसा के कारणों और तथ्यों के अलावा दोषियों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात की 100 से ज्यादा बेनामी संपत्तियां! SIT ने ED को सौंपे दस्तावेज, ढोंगी बाबा पर अब चलेगा हंटर
4650 वीडियो, 451 अकाउंट डिलीट! नासिक सेक्स स्कैंडल में SIT का बड़ा खुलासा, महिला ACP-DCP निकली खरात की भक्त
तेजस्वी सातपुते की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अशोक खरात मामले में ED की भूमिका और CDR लीक पर की बात
Ashok Kharat Scandal: ‘कलेक्टर’ की कुर्सी के लिए महिला IAS ने किया था खरात से संपर्क; नासिक में बड़ा खुलासा
CM ममता बनर्जी का क्या रुख
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर मुस्लिम मौलवियों से मुलाकात की। इसके अलावा धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करने को कहा। ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। यह भी कहा था कि वह मुख्य सचिव से हिंसा को लेकर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहेंगी।
पश्चिम बंगाल की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वक्फ कानून के विरोध में हुआ था बवाल
वक्फ कानून के विरोध के दौरान मुर्शिदाबाद में 11-12 अप्रैल को जमकर बवाल हुआ था। जिले के सुती, धुलियान और जंगीपुर में सड़क पर उग्र विरोध के दौरान तोड़फोड़ के साथ कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था। हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई थी। धुलियान के मंदिरपाड़ा इलाके में कथित तौर पर कई महिलाओं के उत्पीड़न की बात भी सामने आई है। बड़ी संख्या में हिंसा के कारण इलाके से विस्थापित होने की भी जानकारी सामने आई है।
Sit will investigate the violence in murshidabad west bengal against waqf law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
78% वन संपदा को बचाने का मास्टर प्लान, गड़चिरोली के 5 वन विभागों में लगे हाई-टेक फायर स्टेशन
Apr 08, 2026 | 12:40 PMGolmaal 5 में अजय देवगन के रोमांस पर लगा ब्रेक! अक्षय कुमार की एंट्री से बदली फिल्म की पूरी कहानी
Apr 08, 2026 | 12:36 PMBaramati Bypoll 2026: बारामती उपचुनाव में डबल हुई सुनेत्रा की चुनौती, 2024 में 23 थे अब मैदान में 53 उम्मीदवार
Apr 08, 2026 | 12:34 PMRTE प्रवेश पर सस्पेंस: लकी ड्रॉ हुआ पर वेबसाइट खाली! आखिर कब पता चलेगा बच्चे का नाम?
Apr 08, 2026 | 12:30 PMजलगांव में बीएलओ कार्य में गड़बड़ी, मृत कर्मचारी का नाम सूची में; प्रशासन पर उठे सवाल
Apr 08, 2026 | 12:27 PMRBI ने रेपो रेट में फिर नहीं किया कोई बदलाव, इन्फ्लेशन 4.6% पर बरकरार, जानिए आपकी जेब पर कैसा होगा असर
Apr 08, 2026 | 12:20 PMवर्धा में पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 3 सरपंच और 38 सदस्य पदों के लिए छिड़ा चुनावी घमासान, 28 अप्रैल को होगा मतदान
Apr 08, 2026 | 12:20 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














