शर्मिष्ठा केस में पलटी कहानी, शिकायतकर्ता वजाहत खान पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR
वजाहत खान पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया में हिंदू धर्म, भगवान कृष्ण, कामाख्या देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। वजाहत के खिलाफ कोलकाता, असम और दिल्ली में तीन अलग-अलग FIR दर्ज किए गए हैं।
- Written By: अक्षय साहू
शर्मिष्ठा पनोली, वजाहत खान (फोटो-सोशल मीडिया)
कोलकाता: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली केस में बड़ाट्विस्ट सामने आया है। कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने वाले वजाहत खान पर एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं कोआहत करने की कोशिश की।
कोलकाता पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 196(1)(a), 299, 352 और 353(1)(c) के तहत मामला दर्ज किया है। शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के पहले से ही वजाहत के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। इन्फ्लुएंसर की गिरफ्तारी के बाद वजाहत खान पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के आरोप लगे थे। असम पुलिस ने भी उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम कोलकाता भेजी थी।
असम में भी FIR दर्ज
वजाहत के खिलाफ कोलकाता के गोल्फ ग्रीन थाने में दर्ज किया गया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने लिखित रूप में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा उनके खिलाफ असम पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है। इसकी जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करके दी।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी: 80 लाख कैश बरामद, और क्या मिला?
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Reference to unacceptable comments made by an individual against Devi Maa Kamakhya, a case has been registered by @assampolice and we will seek West Bengal Govt’s cooperation in bringing the individual to Assam to face the law. pic.twitter.com/0jpyhLHmCL — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 2, 2025
सरमा ने एक्स पर बताया कि देवी मां कामाख्या के खिलाफ एक व्यक्ति की ओर से की गई अस्वीकार्य टिप्पणियों के संदर्भ में असम पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है और हम उस व्यक्ति को कानून का सामना करने के लिए असम लाने में पश्चिम बंगाल सरकार से सहयोग मांगेंगे।
कौन हैं वजाहत खान?
वजाहत खान कोलकाता स्थित ‘रशीदी फाउंडेशन’ के सह-संस्थापक हैं। वजाहत ने शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर ही कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। वजाहत ने सोशल मीडिया में इसे लेकर जश्न मनाया था। हालांकि उनकी पिछली हिस्ट्री से पता चला कि उन्होने अपने कई पोस्ट में हिंदू धर्म, भगवान कृष्ण, कामाख्या देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों और हिंदू त्योहारों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। इसके बाद असम पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पहले ममता से मुलाकात फिर मोदी-शाह की रैली से नदारद, बंगाल बीजेपी में होगी बड़ी बगावत!
वजाहत खान के खिलाफ एफआईआर पर उनके पिता सआदत खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, ‘मेरा बेटा निर्दोष है और हमेशा से धर्मनिरपेक्ष सोच रखता है। वह कभी भी हिंदू धर्म का अपमान नहीं कर सकता।’ उनका आरोप है कि शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके बेटे को धमकियां मिल रही थीं।
