Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बातचीत होगी लेकिन… ईरान ने की अपील पर डोनाल्ड ट्रंप का दो टूक जवाब, बोले- खत्म हो चुका है सीजफायर

US-Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है, लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम खत्म हो चुका है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 10, 2026 | 09:29 PM

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Trump Warns Iran: अमेरिकी-ईरान में जारी तनातनी के बीच अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा क‍िया क‍ि ईरान ने मसले के हल के ल‍िए ‘बातचीत’ जारी रखने का अनुरोध क‍िया है। हालांक‍ि अमेर‍िका ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है क‍ि युद्धविराम खत्म हो चुका है।

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान ने हमसे ‘बातचीत’ जारी रखने की अपील की है। हमने ऐसा करने के लिए इजाजत भी दे दी है, लेकिन अमेरिका ने उन्हें बिल्कुल साफ शब्दों में बता दिया है कि सीजफायर अब खत्म हो चुका है।

अमेरिकी हमले से ईरान को भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉर्मुज ऑफ स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर हालिया हमलों के जवाब में अमेरिका ने बीते दो द‍िनों में ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे जानमाल का नुकसान हुआ और बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची। इसके जवाब में ईरान ने अमेर‍िका पर हमले क‍िए, ज‍िस कारण एक बार फ‍िर से मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव

Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्‍लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद

न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री

मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश

ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट (सोर्स- ट्रुथ सोशल)

इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ईरान ने कमर्शियल जहाजों पर हमले फिर से शुरू करके अमेरिका के साथ हालिया समझौते का उल्लंघन किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि हॉर्मुज स्ट्रेट से समुद्री यातायात में बाधा डालने की कोई भी और कोशिश अमेरिका की ओर से और भी कड़े सैन्य जवाब को न्योता देगी।

ट्रंप के पास कई विकल्प मौजूद

जेडी वेंस ने चेतावनी दी कि अगर हमले जारी रहे तो अमेरिका सैन्य तरीके से जवाब देना जारी रखेगा। वेंस ने कहा, समझौता बहुत सीधा है। अगर वे जहाजों पर हमले करेंगे, तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के पास कई विकल्प हैं, लेकिन मैं संभावित सैन्य कार्रवाई पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

यह भी पढ़ें- Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्‍लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच अलग-अलग मोर्चों पर तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई।स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू के कार्यालय ने बयान में कहा, इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Donald trump claims iran requests talks says us ceasefire is over mid east tension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 09:28 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Latest News
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.