-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Banda Father Kills Daughter Inside Police Station Over Intercaste Marriage Love Affair
थाने में चाकू गोदकर की बेटी की हत्या, दूसरी जाति के लड़के से शादी करने पर नाराज था पिता, देखती रही बांदा पुलिस
- Written By: अर्पित शुक्ला
Father Kills Daughter: यूपी के बांदा में दूसरी जाति के लड़के से शादी की जिद पर अड़ी बेटी की पिता ने थाने के अंदर ही चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता सत्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

ओरोपी पिता और मृत बेटी की फोटो
Father Kills Daughter in Banda Police Station: यूपी के बांदा से एक खौफनाक घटना सामने आई है। बांदा में एक युवती परिजनों को बिना बताए प्रेमी के साथ चली गई थी। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची थी। इस दौरान युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। वहीं पिता उसे इज्जत और परिवार की बदनामी का हवाला दे रहे थे। इसके बाद भी वह प्रेमी के संग जाने की जिद कर रही थी। इस बात से नाराज पिता ने बेटी पर चाकू से हमला कर दिया।
जिससे युवती लहूलुहान होकर गिर पड़ी और थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे फौरन सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा-बी गांव निवासी शिवानी (19) अपने प्रेमी ललित के साथ घर से चली गई थी। मां ने पड़ोसी गांव निवासी युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
माता-पिता बेटी को समझाते रहे
शुक्रवार सुबह पुलिस ने एमपी के सतना जिले के बरौंधा क्षेत्र से दोनों को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को बदौसा थाने ले आई थी। पुलिस ने सूचना देकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। इसी दौरान परिजनों को युवती द्वारा प्रेमी से शादी करने की जानकारी हुई। युवती के माता-पिता काफी देर तक समझाते रहे। इसके बाद भी युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
युवती ने दम तोड़ दिया
इसी दौरान पिता ने बेटी पर चाकुओं से हमला कर दिया। पिता ने बेटी के पेट पर तीन और हाथ पर एक वार किया था। पुलिसकर्मी फौरन युवती को निजी वाहन से सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही युवती ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर मर्डर: मां के ब्रह्मभोज के दिन ही दो भाइयों में खूनी संघर्ष, खर्च को लेकर हुई कहासुनी, फिर दाग दी गोली
युवती की मौत के बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता सत्य कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Banda father kills daughter inside police station over intercaste marriage love affair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
Aug 09, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













