- Hindi News »
- West Bengal »
- Mamata Banerjee Made Bengali Language An Election Issue On Martyrs Day
ममता बनर्जी का खुलेआम ‘खेला’, बांग्ला भाषा का मुद्दा उछाल फूंका चुनावी बिगुल
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। शहीद दिवस पर जन सैलाब को संबोधित करते हुए बांग्ला अस्मिता का मुद्दा उठाते हुए भाजपा को हराने का आह्वान किया।
- Written By: Saurabh Pal

ममता बनर्जी (फोटो-सोशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘बंगाली अस्मिता’ के मुद्दे को तेज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगालियों के खिलाफ “भाषायी आतंकवाद” फैलाने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव हारने तक पहचान और भाषा की लड़ाई जारी रहेगी। कोलकाता में शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता ने 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने और अंततः इसे केंद्र की सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।
सीएम बनर्जी ने कहा कि अगर भाषा के आधार पर भेदभाव (भाषायी प्रोफाइलिंग) नहीं रुका, तो हमारा विरोध आंदोलन नई दिल्ली तक पहुंचेगा। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने घोषणा की अगर जरूरत पड़ी, तो बांग्ला भाषा पर भाजपा के आतंकवाद के खिलाफ दूसरा भाषा आंदोलन शुरू करेंगे। 27 जुलाई से बंगाल में बंगालियों, बांग्ला भाषा पर हमले और ‘भाषा संत्रास’ के विरोध में एक आंदोलन शुरू होगा।
पहला भाषा आंदोलन
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
महिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर! सुवेंदु कैबिनेट ने खोल दिया सरकारी खजाना, इन 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
पहला भाषा आंदोलन 1952 में तत्कालीन पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) में हुआ था, जहां लोगों ने मांग की थी कि बांग्ला को पाकिस्तान की आधिकारिक भाषाओं में से एक बनाया जाए। संयुक्त राष्ट्र ने बांग्ला भाषा आंदोलन के सम्मान में 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में घोषित किया था। ममता ने इस आंदोलन को बंगाली पहचान को कथित तौर पर हाशिये पर डाले जाने के खिलाफ एक बड़े प्रतिरोध के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि हमें 2026 के विधानसभा चुनावों में अधिक सीटें जीतनी होंगी और फिर भाजपा को हराने के लिए दिल्ली कूच करना होगा।
ये भी पढ़ें: दो भाई…एक लुगाई! हट्टी क्यों निभाते हैं ये परंपरा, जानिए इसके पीछे की दास्तां
“जोब्दो होबे, स्तोब्धो होबे”
ममता ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नारा दिया, “जोब्दो होबे, स्तोब्धो होबे। अमादेर दर्शन, तोमादेर बिसोर्जोन” यानी उन्हें जब्त कर लिया जाएगा, उन्हें चुप करा दिया जाएगा, हमारी विचारधारा, आपका पतन। रैली के मद्देनजर मध्य कोलकाता का एस्प्लेनेड क्षेत्र केसरिया, सफेद और हरे रंग के क्षेत्र में बदल गया। पूरे पश्चिम बंगाल से लाखों लोग टीएमसी की वार्षिक शहीद दिवस रैली के लिए एकत्र हुए। शहर के केंद्र में ‘जय बांग्ला’ और ‘टीएमसी जिंदाबाद’ के नारे गूंजे। भाजपा-शासित राज्यों में बंगालियों को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि समुदाय की पहचान को मिटाने की कोशिश की जा रही है, चाहे वह एनआरसी नोटिस हों, मतदाता सूची से नाम हटाना हो।
ममता बनर्जी बोलीं- मैं भजापा को चुनौती देती हूं
टीएमसी प्रमुख ने कहा, “2019 में उन्होंने (भाजपा ने) ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी थी। उन्होंने बंगाली महापुरुषों का अपमान किया और उसके परिणाम भी देखे। अब, वे मतदाता सूचियों से बंगालियों के नाम हटाने के लिए अधिसूचनाएं जारी कर रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों को हिरासत शिविरों में डाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं भाजपा को चुनौती देती हूं और देखती हूं कि वे कितने लोगों को जेल में डालेंगे।”-एजेंसी इनपुट के साथ
Mamata banerjee made bengali language an election issue on martyrs day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














