उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
Suvendu Adhikari News: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी UCC को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोमवार को विधानसभा में बिल पेश करने की तैयारी चल रही है।
- Written By: अमन मौर्या
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal UCC Bill: पिछले कुछ समय से देशभर में समान नागरिक संहिता की चर्चा है। यह भाजपा के मुख्य संकल्प पत्र में भी शामिल है। भाजपा शासित राज्य उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को विधानसभा में UCC बिल पेश किया जा सकता है। ऐसा होने पर बंगाल भी यूसीसी पर पहल करने वाले राज्यों में शामिल हो जाएगा। आज शाम बंगाल विधानसभा में बिजनेस एडवाइजर कमेटी की मीटिंग हुई। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इस पर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
संकल्प पत्र में किया था वादा
मीडिया रिपोर्ट्स में, आगामी विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे पर बहस की संभावना जताई जा रही है। मीटिंग के दौरान इस मामले पर चर्चा भी की गई। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने राज्य में सरकार बनने के 6 महीने के भीतर UCC लागू करने का ऐलान किया था। यूसीसी बिल भाजपा के संकल्प पत्र में भी शामिल था।
अमित शाह ने किया ऐलान
बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर छह महीने के अंदर UCC लागू कर दिया जाएगा। गृह मंत्री ने दावा किया था कि बंगाल की जनता भाजपा को सत्ता में लाएगी। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया था कि भाजपा सरकार आने पर राज्य में घुसपैठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पश्चिम बंगाल की सीमाओं को भी पहले से और अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
चुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
AIIMS ने जारी की गाइडलाइंस, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की प्राइवेसी से किया खिलवाड़ तो होगी कार्रवाई
हाथ में फीता लेकर ताजिया नापने लगे ‘सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, मोहर्रम से पहले फिरोजाबाद में किया निरीक्षण-VIDEO
ये भी पढ़ें- ‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
घुसपैठियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने यह भी ऐलान किया था कि राज्य में बीजेपी की सरकार आने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर राज्य सरकार की तरफ से तेजी भी देखी गई। राज्य की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति के तहत राज्यभर में अभियान चलाया था। सीमा पर डिटेंशन सेंटर भी खोलने का आदेश दिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में बांग्लादेश बॉर्डर पर घुसपैठिए देखे गए।
