Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल

West Bengal Politics: कोलकाता के सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड करने पर सियासत तेज। TMC विधायक मदन मित्रा ने नियमों पर सवाल उठाए, तो CM सुवेंदु अधिकारी ने फैसले का स्वागत किया।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 21, 2026 | 11:10 PM

मदन मित्रा (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Suhrawardy Avenue Name Change: कोलकाता की प्रमुख सड़क सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड किए जाने के फैसले पर पश्चिम बंगाल में सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा ने नगर निगम के नियमों का हवाला देते हुए फैसले की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता नगर निगम के नियमों के अनुसार किसी इलाके के नाम पर रखी गई सड़क का नाम बदला जा सकता है, लेकिन पहले से किसी व्यक्ति के नाम पर मौजूद सड़क का नाम बदलने को लेकर स्पष्ट नियम नहीं हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने कोई निर्णय लिया है तो वह स्वीकार्य है, लेकिन नियमों की स्पष्टता जरूरी है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक भूल को सुधारने वाला कदम” बताया है। सड़क के नाम बदलने को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

मदन मित्रा ने नियमों का दिया हवाला

मदन मित्रा ने कहा, ”हम सिर्फ इतना कह रहे हैं कि नगर निगम के नियमों के अनुसार, जैसे चौरंगी रोड का नाम बदलकर जवाहरलाल नेहरू रोड कर दिया गया, क्योंकि ‘चौरंगी’ किसी व्यक्ति का नाम नहीं था, बल्कि एक इलाके का नाम था। जहां तक हमें जानकारी है, नगर निगम में पहले से किसी व्यक्ति के नाम पर रखे गए रास्तों के नाम बदलने का कोई स्पष्ट नियम नहीं है।”

सम्बंधित ख़बरें

सुवेंदु सरकार ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क

TMC के बुरे दिन शुरू, स्थानीय निकायों से हटने लगा तृणमूल का कब्जा; उत्तर 24 परगना में इस्तीफों की आंधी

Jahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा

भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा

केएमसी के फैसले पर बढ़ी सियासत

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कोई निर्णय लिया है, तो वह स्वीकार्य है, लेकिन नियमों की स्पष्टता जरूरी है। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड करने का निर्णय लिया है।

सुवेंदु अधिकारी ने किया स्वागत

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम के इस निर्णय की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह निर्णय ‘ऐतिहासिक गलती को सुधारने’ की दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री ने लिखा, ”मैं कोलकाता नगर निगम द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करता हूं, जो पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर लिया गया। इससे ऐतिहासिक गलती को सुधारने में मदद मिलेगी। सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम अब गोपाल मुखर्जी रोड होगा।”

ये भी पढ़ें- सुवेंदु सरकार ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क

सड़क के नाम को लेकर छिड़ी बहस

सीएम ने इसी क्रम में आगे कहा, ”दशकों तक शहर की एक प्रमुख सड़क ऐसे व्यक्ति के नाम पर रही जिसने राज्य शक्ति का गलत इस्तेमाल किया और राजनीतिक लाभ के लिए निर्दोष लोगों की हत्या कराई। अब उस सड़क का नाम गोपाल मुखर्जी के नाम पर रखकर ऐतिहासिक न्याय स्थापित किया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल को अब अपने ‘सच्चे नायकों’ को याद करना और सम्मान देना चाहिए।

Kolkata suhrawardy avenue renamed gopal mukherjee road politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 11:10 PM

Topics:  

  • Kolkata
  • Suvendu Adhikari
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.