TMC के बुरे दिन शुरू, स्थानीय निकायों से हटने लगा तृणमूल का कब्जा; उत्तर 24 परगना में इस्तीफों की आंधी
West Bengal News: बंगाल चुनाव में हार के बाद TMC में भगदड़ मची है। उत्तर 24 परगना में चेयरमैन और पंचायत प्रधान समेत पार्टी के कई सदस्यों ने इस्तीफा दिया है।
- Written By: अमन मौर्या
ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC Crisis Post Assembly Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ मची है। पार्टी के विधायक दल और संसदीय में टूट के बाद संगठन में कार्यकर्ता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। अब उत्तर 24 परगना जिले से पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आई है। उत्तर 24 परगना जिला स्थित नैहाटी नगर पालिका से भी पार्टी के बुरी खबर सामने आई है। नगर पालिका के चेयरमैन अशोक चटर्जी ने शनिवार रात ईमेल के जरिए पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपा।
ग्रामीण क्षेत्रों से आने लगे इस्तीफे
इसी प्रकार, जिले के बैरकपुर क्षेत्र स्थित पार्टी नेता और शिउली ग्राम पंचायत के प्रधान अरुण कुमार घोष ने अपने सात समर्थकों के साथ अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे जिले में पार्टी की स्थिति और कमजोर हो गई। ये सभी सदस्य बैरकपुर ब्लॉक-2 के BDO कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपा। पार्टी नेता अरुण घोष ने कहा कि यह फैसला विधानसभा चुनावों में जनता के जनादेश का सम्मान में लिया गया है।
‘जनादेश के सम्मान में लिया फैसला’
शिउली ग्राम पंचायत में 30 सीटें हैं। फिलहाल, इनमें से वर्तमान में 29 सदस्य ही हैं। 24 सदस्य तृणमूल कांग्रेस से और 3 सदस्य भाजपा के हैं। इसके अलावा वाम मोर्चा के 2 सदस्य हैं। रविवार को प्रधान समेत टीएमसी के 8 सदस्यों के इस्तीफे की घोषणा के बाद पंचायत की स्थिति में अब बड़ा बदलाव आया है।
सम्बंधित ख़बरें
महुआ मोइत्रा ने NCPI का उड़ाया मजाक तो काकोली घोष ने याद दिलाया अभया केस, बोलीं- बंगाल मांगता है न्याय
Tamil Nadu News: तिरुवल्लूर फैक्ट्री में बड़ा हादसा, अमोनिया लीक से 7 की मौत; 65 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
60 साल की दोस्ती का द एंड, CM विजय के उभार से ढह गया DMK का अभेद्य किला, मुस्लिम लीग ने छोड़ा स्टालिन का साथ
आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस; 23 जून को होगी सुनवाई
इस्तीफे को लेकर पूर्व प्रधान अरुण कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों ने टीएमसी के खिलाफ मतदान किया, इसलिए जनादेश का सम्मान करते हुए स्वेच्छा से हमने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। बातचीत के दौरान ही उन्होंने ये संकेत भी दिया कि अभी तृणमूल कांग्रेस के और सदस्य भी इस्तीफा दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा ने NCPI का उड़ाया मजाक तो काकोली घोष ने याद दिलाया अभया केस, बोलीं- बंगाल मांगता है न्याय
चुनाव के बाद से चल रहा इस्तीफे का दौर
वहीं, नैहाटी नगरपालिका की बात करें तो चेयरमैन अशोक चटर्जी के पहले इसी नगर पालिका के दो पार्षद अपना पद छोड़ चुके हैं। इस वजह से उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी के जनप्रतिनिधियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। बता दें, विधानसभा चुनाव में हार के बाद से टीएमसी लगातार एक के बाद एक स्थानीय निकायों को खोती जा रही है।
