सुवेंदु सरकार ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क
Suvendu Adhikari Latest News: कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर 'गोपाल मुखर्जी रोड' कर दिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसे ऐतिहासिक भूल को सुधारने वाला कदम बताया।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Suvendu Adhikari renamed Suhrawardy Avenue Road: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक और राजनीतिक प्रतीकों को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने शहर की प्रमुख सड़क सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी रोड’ करने का फैसला लिया है। इस फैसले का मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक भूल को सुधारने वाला कदम” बताया।
उन्होंने कहा कि दशकों तक इस सड़क का नाम ऐसे व्यक्ति के नाम पर रहा, जिन पर राजनीतिक लाभ के लिए निर्दोष लोगों के नरसंहार को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं, गोपाल मुखर्जी को संकट के समय हजारों लोगों की जान बचाने वाला साहसी व्यक्ति बताते हुए उन्हें सम्मान देने की बात कही गई। केएमसी के इस फैसले के बाद बंगाल में इतिहास, पहचान और राजनीतिक विरासत को लेकर नई बहस छिड़ने के आसार हैं।
सीएम अधिकारी ने फैसले का किया स्वागत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधकारी ने कहा कि पश्चिम बंग दिवस के अवसर पर कोलकाता नगर निगम द्वारा लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय न्यायपूर्ण और समयोचित फैसला है। उन्होंने कहा कि दशकों तक शहर की एक महत्वपूर्ण सड़क का नाम एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर रहा, जिसके उपर सत्ता का दुरुपयोग कर राजनीतिक लाभ के लिए निर्दोष नागरिकों के नरसंहार को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के बुरे दिन शुरू, स्थानीय निकायों से हटने लगा तृणमूल का कब्जा; उत्तर 24 परगना में इस्तीफों की आंधी
ठाणे जिले के मीरा – भाईंदर में बनेगा महाराष्ट्र का पहला ‘पक्षीघर’ विधायक नरेंद्र मेहता ने किया भूमि पूजन
Jahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा
बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाना…पश्चिम बंग दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, जानें क्या कुछ कहा?
गोपाल मुखर्जी को मिलेगा सम्मान
वहीं सीएम अधकारी ने आगे कहा कि अब इस सड़क का नाम गोपाल मुखर्जी रोड किए जाने से उन हजारों निर्दोष लोगों की रक्षा करने वाले एक साहसी व्यक्ति को सम्मान मिलेगा, जिसने संकट की इस घड़ी में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उनके अनुसार, यह फैसला ऐतिहासिक न्याय की पुनर्स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
‘ऐतिहासिक भूल सुधारने’ का किया दावा
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को अब अपने सच्चे नायकों को याद करने, इतिहास में हुई पूरानी गलतियों को सुधारने और समाज के सच्चे रक्षकों को सम्मान देने का समय आ गया है। कोलकाता नगर निगम के एक आधिकारिक नोट के अनुसार, निगम ने निर्णय लिया है कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) क्षेत्र में स्थित सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर अब “गोपाल मुखर्जी रोड” रखा जाएगा और भविष्य में यह सड़क इसी नाम से जानी जाएगी।
ये भी पढ़ें- चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके
भाजपा की सराकर बनने पर हुआ बदलाव
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम अधिकारी ने कई जगहों पहचान में बदलाव किया है। जैसे सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर ममता बनर्जी द्वारा डिजाइन की गई विवादित मूर्ति को हटाया जाना सहित कई चीजें शामिल हैं।
