-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Kolkata Rape Murder Case Still Cold Storage Completion One Year Doctors Took Out Rally Investigation
कोलकाता रेप-मर्डर केस आज भी ठंडे बस्ते में, एक साल पूरे होने पर जांच को लेकर डॉक्टरों ने निकाली रैली
- Written By: गीतांजली शर्मा
Kolkata Rape Murder Case: पिछले साल कोलकाता के एक रेप मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। घटना के एक साल पूरे होने पर भी मामले की सही जांच आज तक नहीं की गई, जिसे लेकर डॉक्टरों ने रैली निकाली।

कोलकाता रेप मर्डर केस का एक साल पूरा, न्याय की मांग आज भी, डॉक्टरों ने निकाली रैली (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Kolkata rape-murder case Ignored Even After One Year: बीते साल आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या की घटना के बाद शैक्षणिक परिसरों में महिला सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए, बहुत वाद-विवाद संवाद हुए लेकिन एक साल बाद भी पीड़िता व उसके माता-पिता आजतक न्याय का इंतजार कर रहे हैं। कोलकाता के सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुई इस घटना के बाद डॉक्टरर्स समेत विभिन्न संगठनों ने महिला सुरक्षा और पीड़िता को न्याय देने की मांग में लंबे समय तक आंदोलन किया था।
मामले में एक सिविक वालंटियर संजय राय को घटना के बाद ही तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। कोलकाता के कोर्ट से आरोपी को आजीवन कैद की सजा भी सुनाई गई थी।
घटना के खिलाफ लगातार बढ़ते विरोध और आंदोलन के बाद सीबीआई ने सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के ऑफिसर इंचार्ज अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन 90 दिनों के भीतर जांच एजेंसी ने आरोप पत्र दाखिल नहीं किया और आरोपी आसानी से पुलिस की गिरफ्त से आजाद हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
मोदी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET पेपर लीक मामले में संजीव कुमार को CBI से मिल गई क्लीन चिट
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Anil Ambani Raid: अनिल अंबानी की कंपनियों पर सीबीआई का शिकंजा, 27000 करोड़ के घोटाले में 15 छापे
आज इस रेप मर्डर केस को पूरे एक साल हो चुके हैं। कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने मामले की सही छानबीन और दोषियों को उचित दंड न देने के जुर्म में एक बार फिर रैली निकाली। डॉक्टर्स आज भी देश की न्यायपालिका से एक ही सवाल कर रहे कि आखिर पीड़िता को उचित न्याय कब तक मिलेगी?
महिलाओं की सुरक्षा खतरे में
इस हत्या के मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी बाद में सीबीआई को दे दी गई। CBI भी मामले की सही जांच नहीं कर पा रही। उनका मानना है कि इस पूरे मसले में गहरी साजिश रची गई है जिसे, सुलझाने में और वक्त लगेगा।
राज्य में ममता बनर्जी सरकार ने यौन अपराधों पर रोक लगाने के लिए उसी समय विधानसभा में अपराजिता विधेयक पारित किया था, लेकिन उसे भी अबतक राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली है। इस घटना ने कामकाजी जगहों पर रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को एक बड़ा ही पेचीदा मामला बना दिया है।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में एक और आत्मदाह, प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से तंग थी छात्रा; 25 दिनों में तीसरी घटना
उसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके बारे में नए नियम बनाने के निर्देश दिया था। अब करीब एक साल बाद गृह व श्रम मंत्रालय ने इसी सप्ताह इससे संबंधित एक मसौदे का अंतिम प्रारूप दिया है।
पीड़िता का परिवार आज भी न्याय की गुहार में
घटना के इतने दिनों बाद भी पीड़िता का परिवार न्याय की तलाश इधर -उधर भटक रहा है। उनका दावा है कि इस घटना में एक से ज्यादा प्रभावशाली लोग शामिल थे। लेकिन पहले कोलकाता पुलिस और फिर बाद में सीबीआई ने भी जांच के नाम पर खिलवाड़ किया। इसलिए एक बार फिर पीड़िता के परिवार ने न्याय की मांग करते हुए न्यायलय से अपील की है। इसके साथ ही कई लोग पिछले साल की तरह ही न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर धरने और रैली करने के लिए तैयार हैं।
Kolkata rape murder case still cold storage completion one year doctors took out rally investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














