-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Jadavpur University Students Death Case Got New Twist Father Says Friends Killed Her
JU छात्रा मौत केस में नया मोड़, पिता बोले- ‘जबरन शराब पिलाकर धक्का दिया, हत्या का केस दर्ज कराएंगे’
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Jadavpur University की छात्रा अनामिका मंडल की तालाब में डूबकर मौत का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। छात्रा के पिता अर्नब मंडल ने इसे ‘दुर्घटना’ नहीं, बल्कि ‘साजिश के तहत की गई हत्या’ करार दिया है।

जादवपुर यूनिवर्सिटी, फोटो- सोशल मीडिया
अनामिका के पिता का आरोप है कि अनामिका के ही दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर तालाब में धक्का देकर मार डाला। अनामिका के पिता ने उसके दोस्तों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब ये मामला और उलझता जा रहा है।
अनामिका के पिता ने कहा कि उनकी बेटी शराब को हाथ भी नहीं लगाती थी, ऐसे में अगर उसकी बॉडी में शराब पाई जाती है तो यह साफ है कि उसे जबरन पिलाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि अनामिका को तैरना नहीं आता था, और उसके दोस्तों को यह बात मालूम थी। फिर भी वे उसे तालाब के पास ले गए और धक्का दे दिया। “ये हादसा नहीं, सोची-समझी साजिश है,” उन्होंने कहा। अर्णब मंडल ने एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही है और कहा है कि वह बेटी का श्राद्ध पूरा होने के बाद हत्या का केस दर्ज कराएंगे।
पुलिस जांच और पूछताछ जारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद जादवपुर थाने में चार छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ये चारों छात्र कथित तौर पर उस समय अनामिका के साथ थे, जब यह घटना हुई। हालांकि, डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि अब तक उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच ‘अप्राकृतिक मौत’ के तहत की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच में क्या आया
अनामिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ‘डूबना’ बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली, सिर्फ कोहनी के पास एक हल्की खरोंच थी। पुलिस का कहना है कि यह खरोंच तालाब में गिरने के दौरान लगी होगी।
‘कई सवाल अब भी बाकी हैं’
अनामिका के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अब तक यह नहीं बताया गया कि अनामिका का मोबाइल और हेयर क्लिप किसने तालाब के पास से उठाकर एक प्रोफेसर को दिया। उनका यह भी आरोप है कि उनकी बेटी का चश्मा अब तक नहीं मिला है, जिससे यह शक और गहराता है।
यह भी पढ़ें: PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी लगवाएंगे 15 लाख पौधे, गांधी जयंती तक चलेगा सेवा पर्व
9 सितंबर की रात मिली थी बेहोश
अनामिका को 9 सितंबर की रात करीब 10 बजे तालाब में बेहोश पाया गया था। छात्रों ने पुलिस को बताया कि तालाब में एक शव तैरता दिखा, जिसके बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अनामिका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही तालाब की गहराई और आसपास की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
Jadavpur university students death case got new twist father says friends killed her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














