बंगाल में बैकफुट पर ममता बनर्जी, अब कोलकाता मेयर ने भी दिया इस्तीफा; टूट के कगार पर तृणमूल कांग्रेस!
TMC Split 58 MLAs Faction: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है।
- Written By: अमन मौर्या
कोलकाता को मेयर फिरहाद हकीम और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Firhad Hakim Resigns TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस में संकट गहराता नजर आ रहा है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है। इस्तीफा किस वजह से दिया है अभी इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब टीएमसी अपने राजनीतिक इतिहास के सबसे बड़े आंतरिक संकटों में से एक का सामना कर रही है। पार्टी के भीतर बड़ी संख्या में विधायक खुलकर निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी के समर्थन में आ गए हैं।
ममता के सबसे करीबी हैं फिरहाद
फिरहाद हकीम को ममता बनर्जी के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक माना जाता है। वे पार्टी के सबसे चर्चित चेहरों में भी शुमार है। हाल के दिनों में वे राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में रहे हैं। इसकी बड़ी वजह उनका मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा नबन्ना में आयोजित प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शामिल होना रहा। इसने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलों को जन्म दिया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET आंदोलन पर सियासत तेज, BJP नेताओं ने विपक्ष उठाए सवाल, मंत्री बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
फिर शंभू बॉर्डर पहुंचा किसानों का जत्था, महापंचायत के लिए दिल्ली कूच की तैयारी; भारी संख्या में पुलिस तैनात
2027 विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार! सपा के PDA की काट के लिए BJP का पिछड़ा वर्ग और ओबीसी मोर्चा सक्रिय
पार्टी में बड़ी टूट
इस बीच टीएमसी के भीतर बगावत भी खुलकर सामने आ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, पार्टी के 80 में से 58 विधायकों ने बुधवार को औपचारिक रूप से ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा दल के नए नेता के रूप में समर्थन देने का फैसला किया है।
ममता बनर्जी करें मार्गदर्शन: ऋतब्रत बनर्जी
TMC से निकाले गए नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, हमने अभी-अभी चिट्ठी सौंपी है। नेता प्रतिपक्ष के लिए तय कमरा आधिकारिक तौर पर अलॉट कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष अभी वहीं बैठे हैं। हमारी इच्छा है कि ममता बनर्जी हमारी सलाहकार बनी रहें और हमें अपनी सलाह देती रहें, ताकि हम, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक के साथ मिलकर, विधानसभा के अंदर पार्टी को प्रभावी ढंग से चला सकें।
ये भी पढ़ें- चयनित 19 हजार, तो कार्यक्रम में 22 हजार कैसे? खान सर पर गुरु रहमान ने लगाए गंभीर आरोप, बताई हमले की सच्चाई
बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
फिरहाद हकीम के इस्तीफे की खबर और टीएमसी विधायकों के इस कदम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह संकट ज्यादा गहराता है तो राज्य की सियासत में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें ममता बनर्जी और टीएमसी नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
