-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Durgapur Gang Rape Victim Discharged From Hospital Six Arrested Including Accused Friend Appeal For Privacy
दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता अस्पताल से डिस्चार्ज, आरोपी दोस्त समेत 6 गिरफ्तार; निजता बनाए रखने की अपील
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
West Bengal के दुर्गापुर गैंगरेप केस की एमबीबीएस छात्रा पीड़िता को शुक्रवार को अस्पताल से सुरक्षित छुट्टी मिल गई है। इस मामले में पीड़िता के पुरुष मित्र समेत कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

पकड़ा गया आरोपी, फोटो- सोशल मीडिया
West Bengal Durgapur Gangrape Update: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले की पीड़िता को आईक्यू सिटी फाउंडेशन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल बोर्ड ने उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति की व्यापक समीक्षा की थी। इस मामले में पीड़िता के पुरुष मित्र समेत कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
गैंगरेप पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आईक्यू सिटी फाउंडेशन ने 17 अक्टूबर को पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। आईक्यू सिटी फाउंडेशन के अनुसार, उनके मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल बोर्ड ने छात्रा की शारीरिक और मानसिक स्थिति का पूरा ध्यान रखा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा व्यापक समीक्षा के बाद, उसे अस्पताल से सुरक्षित छुट्टी के लिए उपयुक्त माना गया।
फाउंडेशन ने लोगों से की ये अपील
फाउंडेशन ने बताया कि स्वास्थ्य मूल्यांकन पर पीड़िता के माता-पिता के साथ विधिवत चर्चा की गई थी। इसके बाद उसे शुक्रवार को अस्पताल से सुरक्षित छुट्टी दे दी गई। संस्थान ने इस दौरान चिकित्सा टीम के अटूट समर्पण के लिए धन्यवाद दिया है। आईक्यू सिटी फाउंडेशन ने जनता और मीडिया से भी अपील की है कि वे उपचार, करुणा और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दें, और छात्रा व उसके परिवार की निजता और गरिमा का सम्मान करते रहें। संस्थान ने सहानुभूति, सम्मान और जिम्मेदारी के मूल्यों को बनाए रखते हुए, अपने सभी छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और भावनात्मक कल्याण को पोषित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
सम्बंधित ख़बरें
Dragon के सेट पर Jr NTR के साथ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट
कौन हैं श्रीलेखा मित्रा? PM मोदी के कथित आपत्तिजनक कार्टून पर विवाद के बाद FIR, एक्ट्रेस ने दी अपनी सफाई
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
ममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…
जांच में अहम मोड़: पुरुष मित्र गिरफ्तार
इस मामले में जांच आगे बढ़ी है और पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता के पुरुष मित्र को गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या छह हो गई है। पुलिस ने बताया कि द्वितीय वर्ष की यह मेडिकल छात्रा 10 अक्टूबर की शाम को अपने पुरुष मित्र के साथ खाना खरीदने गई थी, जब यह घटना हुई थी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में बनी ब्रह्मोस से दुश्मन का खात्मा करेगी वायुसेना, राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे फ्लैग ऑफ
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी पुरुष मित्र के जवाबों में विरोधाभास पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जांच को आगे बढ़ाने के लिए, पुलिस ने पीड़िता के पुरुष मित्र को निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर वन क्षेत्र में ले जाकर पांचों आरोपियों द्वारा किए गए दावों की पुष्टि की। क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए अन्य आरोपियों को भी वहां ले जाया गया था।
Durgapur gang rape victim discharged from hospital six arrested including accused friend appeal for privacy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वास्तेगुने हुईंया, Delulu से FOMO तक, संसद में खूब गूंजे Gen-Z के ट्रेंडिंग स्लैंग; क्या है इन शब्दों का मतलब?
Jul 29, 2026 | 12:19 PMLPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Jul 29, 2026 | 12:15 PMमनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती
Jul 29, 2026 | 12:10 PMछत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!
Jul 29, 2026 | 12:08 PMCJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
Jul 29, 2026 | 12:08 PMKKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 29, 2026 | 12:03 PMAdani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Jul 29, 2026 | 11:57 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














