Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में दीदी ने जारी किया फरमान, बंगाल पुलिस को दी ये बड़ी चेतावनी

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में सीएम ममता बनर्जी ने पुलिस प्रशासन को लेकर एक नया फरमान जारी किया है, जिसमें दीदी ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर पुलिस रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो सीबीआई को जांच सौंप दी जाएगी।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Aug 12, 2024 | 03:41 PM

ममता बनर्जी (सोर्स:- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बर्बरता मामले में पूरे देश में आक्रोश का महौल है, जहां सभी की मांग है कि बंगाल पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करें। इस मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम भी एक्शन में आती हुई नजर आ रही है जहां उन्होने पुलिस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पुलिस प्रशासन रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी जाएगी।

कोलकाता के आरजी कर कॉलेज में बीते दिन एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद से पूरे देश की नजर बंगाल पुलिस पर है, वहीं इस मामले से राजनीतिक सियासत भी गर्ह हो चुकी है, डॉक्टर्स और ट्रेनी डॉक्टर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे है। आज सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर भी कर रहे है ताकी पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

एक्शन में ममता सरकार

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर लगातार उठ रहे कई सारे सवालों के बीच दीदी अब एक्शन में आती हुई नजर आ रही है जहां आज यानी सोमवार को बंगाल पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस रविवार तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वो इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप देंगी।

सम्बंधित ख़बरें

ममता बनर्जी ने बंगाल से दिल्ली बुलाई स्पेशल फोर्स, चुनाव से पहले राजधानी में मचा घमासान

जब हम आते हैं, तो दिल्ली डर जाती है…ममता बनर्जी ने बंग भवन में भरी हुंकार, कहा- SIR के नाम पर हो रहा टॉर्चर

बजट में बंगाल के लिए नहीं हुआ बड़ा ऐलान…तो मोदी पर टूट पड़ीं ममता बनर्जी, इकोनॉमिक कॉरिडोर को बताया बेकार

66 साल, 6 महीने, 6 दिन…शाइना NC ने गिनाया अजित दादा की जिंदगी का वो ‘अजीब’ संयोग; ममता बनर्जी को लगाई फटकार

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘लाहौर 1947′ गदर मचाने को तैयार, पूरी हुई फिल्म की शूटिंग

इसके साथ ही अपने बयान में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जब मुझे कोलकाता पुलिस कमिश्नर से घटना के बारे में पता चला तो मैंने उन्हें तुरंत और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि जब अस्पताल में नर्स और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे तो यह घटना कैसे हुई। क्योंकि पुलिस ने मुझे बताया है कि अस्पताल के अंदर कोई था।

डीसीपी ने दी अहम जानकारी

लगातार पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल को देखते हुए बंगाल डीसीपी नॉर्थ अभिषेक गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले लोगों के नाम अब एक रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे। कोई भी अवांछित व्यक्ति अस्पताल में प्रवेश नहीं करेगा। डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। अस्पताल के आसपास के गार्डों को पहचान पत्र दिए गए हैं, जिसे वे हमेशा ड्यूटी पर पहनेंगे।

ये भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के सामने रखी नई मांग, नितिन गड़करी को लिखा पत्र

फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले में आगे की जानकारी देते हुए कहा कि अब इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। पुलिस, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक विभाग और अन्य टीमें काम पर लगी हुई हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की कोशिश है कि रविवार तक मामले का निपटारा कर दिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम इस केस को अपने हाथ में नहीं रखेंगे। हम इसे सीबीआई को सौंप देंगे।

Didi issued a decree in the trainee doctors murder case gave this big warning to bengal police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2024 | 03:37 PM

Topics:  

  • kolkata doctor case
  • Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.