-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Akhilesh Yadav Wrote A Letter To Cabinet Minister Nitin Gadkari Regarding Express Way
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के सामने रखी नई मांग, नितिन गड़करी को लिखा पत्र
- Written By: प्रिया जैस
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से एक्सप्रेसवे बनाने के मामले को लेकर पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने एक्सप्रेसवे बनाने की मांग की है।

अखिलेश यादव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से एक्सप्रेसवे बनाने के मामले को लेकर पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने एक्सप्रेसवे बनाने की मांग की है।
केंद्र सरकार ने बीते दिनों 8 नेशनल हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इसमें उत्तर प्रदेश से जुड़ी तीन सड़क परियोजनाएं शामिल थी। केंद्र सरकार का यह फैसला ऐसे वक्त में आया था जब बजट में उत्तर प्रदेश की अनदेखी का आरोप विपक्ष लगा रहा था लेकिन अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र की सरकार के सामने नई मांग रख दी है।
अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक चिट्ठी लिखकर कहा, ‘उत्तर प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा पहले से स्वीकृत एवं नए निम्नलिखित एक्सप्रेसवे एवं सड़कों का निर्माण कराने की कृपा करें। एनएचएआई द्वारा स्वीकृत संरेखण, इटावा (उत्तर प्रदेश) और कोटा (राजस्थान) को जोड़ने वाले 408.77 किलोमीटर लंबे चंबल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।’
सम्बंधित ख़बरें
‘कागभुसुंडि’ गायब होने पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
‘युवराज’ बाघ को देख उत्साहित हुए गडकरी, परिवार संग ताडोबा जंगल सफारी का उठाया लुफ्त
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा उत्तर प्रदेश में विभिन्न एक्सप्रेसवे/हाईवे के निर्माण के लिए की गई मांग पर विचार करें @nitin_gadkari जी। pic.twitter.com/5Yv6TzZCi4 — Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 12, 2024
इन एक्सप्रेस-वे को बढ़ाने की मांग :
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लिपुलेख तक प्रस्तावित 6 लेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सतना से जोड़ा जाए और इटावा में जहां से एक्सप्रेसवे शुरू हो रहा है उसे हरिद्वार तक ले जाए। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को 25 किमी और बढ़ाकर बिहार के बक्सर-भागलपुर तक बनने वाले एक्सप्रेसवे से मिलाने के लिए पखनपुरा गांव से जोड़ा जाए जिससे भागलपुर से दिल्ली तक एक एक्सप्रेसवे मिल सके।’
यह भी पढ़ें- अमित शाह मंगलवार को अहमदाबाद में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का करेंगे शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने भी की अपील
उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नैमिषारण्य कट से शुरू होकर हरिद्वार तक एक नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाए। दरअसल, बीते दिनों ही केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए 6-लेन के आगरा-ग्वालियर नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर, 4-लेन अयोध्या रिंग रोड और 6-लेन कानपुर रिंग रोड की मंजूरी दी थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Akhilesh yadav wrote a letter to cabinet minister nitin gadkari regarding express way
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में मानसून की दस्तक, कई तहसीलों में अच्छी वर्षा, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 01:37 PMनागपुर खेल विभाग में हड़कंप! मिशन लक्ष्यवेध में अव्यवस्था के खिलाफ BJP आघाड़ी का हल्लाबोल, प्रशासन ने उठाए कदम
Jun 25, 2026 | 01:37 PMStreet Food Lovers: भारत के इन 8 चटपटे व्यंजनों के आगे फीके पड़ जाते हैं बड़े-बड़े पकवान
Jun 25, 2026 | 01:34 PMFIFA World Cup: साउथ अफ्रीका ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, साउथ कोरिया को 1-0 से हराया
Jun 25, 2026 | 01:33 PM‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
Jun 25, 2026 | 01:29 PMमध्य रेलवे RPF ने मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा हेतु SOS फीचर लॉन्च किया, जिससे रात में लाइव लोकेशन मिलेगी
Jun 25, 2026 | 01:28 PMRobbery In Prayagraj: प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत
Jun 25, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














