- Hindi News »
- West Bengal »
- Cyclone Dana West Bengal Imd Weather Update Rainfall Alert
साइक्लोन ‘दाना’ से निपटने के लिए तैयार बंगाल, 198 ट्रेनें रद्द, 3 दिन बंद रहेंगे होटल-स्कूल
अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अब बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य प्रशासन चक्रवात के कारण होने वाली किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

साइक्लोन 'दाना' से निपटने के लिए तैयार बंगाल
कोलकाता : जहां एक तरफ अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अब बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य प्रशासन चक्रवात के कारण होने वाली किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने घोषणा की कि एहतियात के तौर पर नौ जिलों में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बुधवार से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।
जानकारी दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा था कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र बीते मंगलवार सुबह गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर पूर्वी तट की तरफ बढ़ गया और आज इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। IMD ने कहा कि दबाव क्षेत्र के आज यानी 23 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान और 25 अक्टूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं जो पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।
यहां पढ़ें –
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
बंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
बंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
लोकतंत्र नहीं, आतंक राज! राहुल ने ममता को घेरा, TMC पर लगाया कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप, बढ़ा सियासी पारा
#WATCH | South 24 Parganas, West Bengal: On #CycloneDana, Madhusudan Mondal, SDO Kakdwip says, ” Kakdwip is a coastal sub-division so the public is familiar with these types of situations, cyclone Remal occurred few days ago and now ‘Dana’ is coming so we have certain… pic.twitter.com/28LZpkDWBH — ANI (@ANI) October 23, 2024
इस बाबत चक्रवात से बचाव की तैयारीयों को लेकर मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और SDRF की टीमें पहले ही तैनात कर दी गई हैं तथा राज्य और जिला स्तर पर चौबीसों घंटे एकीकृत नियंत्रण कक्षों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बी पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में आगामी 25 अक्टूबर को आने वाले संभावित चक्रवाती तूफान के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस बाबत मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार इस चक्रवाती तूफान का सामना करने के लिए तैयार है। हमने राज्य और जिला स्तर पर एकीकृत नियंत्रण कक्ष पहले ही शुरू कर दिए हैं और वे चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा गया है। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को स्थिति सामान्य होने तक नजर रखने को कहा गया है।”
यहां पढ़ें –
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले, पूर्व मेदिनीपुर और इसके तटीय क्षेत्रों पर चक्रवात का गंभीर असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने इस बाबत कहा कि, ‘‘पश्चिम मेदिनीपुर के अलावा पड़ोसी जिलों – बांकुड़ा, झारग्राम और हुगली के भी प्रभावित होने की संभावना है। एहतियात के तौर पर इन जिलों में 23 से 26 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। स्कूल और कॉलेज कभी-कभी लोगों के लिए आश्रय स्थल के रूप में उपयोग किए जाते हैं।”
इस बाबत राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा, हावड़ा, हुगली और कोलकाता जिलों में बुधवार से 26 अक्टूबर तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। फिलहाल बंगाल में 198 ट्रेनें रद्द की जा चुकीं हैं। वबीं सरकार ने दीघा, पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों से करीब डेढ़ लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।
Cyclone dana west bengal imd weather update rainfall alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नींद में भी आपका कंट्रोल, सपनों को बदलने वाला AI गैजेट आया, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Apr 27, 2026 | 03:00 AMAaj Ka Rashifal 27 April: सोमवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे महादेव, मीन को मिलेगा कीमती तोहफा!
Apr 27, 2026 | 12:05 AMKKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
Apr 26, 2026 | 11:53 PMइकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
Apr 26, 2026 | 10:51 PMगीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Apr 26, 2026 | 10:48 PMछत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PMIPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Apr 26, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:43 PM













