- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- More Than 20 Lakh Crores Destroyed In A Weekindian Stock Market Crash Sensex Nifty Losses Iran Conflict Oil Prices
मुंबई में तीसरे दिन भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 20 लाख करोड़ डूबे
भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है, जिससे निवेशकों को 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जानें इस हफ्ते के बाजार के हालात और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर।

Mumbai Stock Market Crash News: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की चिंता बढ़ाने वाली बात यह रही कि यह गिरावट लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।
कमजोर वैश्विक संकेत, विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,470.50 अंक गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 488.05 अंक टूटकर 23,151.10 के स्तर पर पहुंच गया।
हफ्तेभर में 4,000 अंक की गिरावट
वीकली आधार पर देखें तो सेंसेक्स में इस हफ्ते लगभग 4,000 अंकों की गिरावट हुई, जबकि निफ्टी50 में कुल 1300 अंकों की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 5 प्रतिशत और निफ्टी लगभग 5.31 प्रतिशत गिर चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल पर यात्री यातायात में बढ़ोतरी, लोकल में रोजाना 4 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर, कमाई भी बढ़ी
भंडारा: फायर ऑडिट को लेकर एक्शन मोड में विभाग; 92 संस्थानों की जांच पूरी, मानकों की अनदेखी पर 31 को नोटिस
वाशिम: 14 वर्षीय लड़कियों के लिए विशेष HPV टीकाकरण मुहिम शुरू; जिला शल्य चिकित्सक ने किया अभियान का शुभारंभ
अकोला: ‘विटेक्स-2026’ व्यापार प्रदर्शनी की सफलता का जश्न; चेंबर ऑफ कॉमर्स ने टीम को ‘श्रम साफल्य’ से नवाजा
इस गिरावट के चलते हफ्ते भर में निवेशकों को 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है। इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक भी लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से रुपया करीब 1.5 तक कमजोर हो चुका है। पूरे हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स करीब 4.5 और निफ्टी 4.8 गिर चुके हैं, जो दिसंबर 2024 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट हो सकती है।
तेल की कीमतों में उछाल का असर
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ईरान की ओर से दो ऑयल टैंकरों पर हमले के बाद सप्लाई बाधित होने का डर बढ़ गया। इसके चलते वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 100.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
भारत जैसे आयात पर निर्भर देश के लिए महंगा तेल महंगाई और आयात बिल बढ़ाता है, जिससे बाजार पर दबाव पड़ता है। कमजोर ग्लोबल संकेत पश्चिम एशिया के तनाव के कारण दुनिया के बाजारों में भी कमजोरी दिखी।
एशिया में कोस्पी, निक्केई, शंघाई और हैंगसेंग गिरावट में रहे। वहीं अमेरिका में डाओ जोन्स 700 अंक गिरा।
More than 20 lakh crores destroyed in a weekindian stock market crash sensex nifty losses iran conflict oil prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
न मिसाइलों का डर, न हमलों का तनाव; तेहरान की सड़कों पर ‘कूल मूड’ में दिखे ईरान के सबसे पावरफुल चेहरे
Mar 13, 2026 | 07:39 PMमध्य रेल पर यात्री यातायात में बढ़ोतरी, लोकल में रोजाना 4 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर, कमाई भी बढ़ी
Mar 13, 2026 | 07:33 PMप्रियंका चाहर से ब्रेकअप के बाद बदले अंकित गुप्ता के इरादे, जल्द करेंगे शादी? खुद बताई पूरी प्लानिंग
Mar 13, 2026 | 07:18 PMमिडिल ईस्ट में चलीं मिसाइलें…और भारत में सस्ते हो गए अंडे! अजीब लग सकता है, पर सच है; जानें कैसे
Mar 13, 2026 | 07:10 PMभंडारा: फायर ऑडिट को लेकर एक्शन मोड में विभाग; 92 संस्थानों की जांच पूरी, मानकों की अनदेखी पर 31 को नोटिस
Mar 13, 2026 | 07:07 PMवाशिम: 14 वर्षीय लड़कियों के लिए विशेष HPV टीकाकरण मुहिम शुरू; जिला शल्य चिकित्सक ने किया अभियान का शुभारंभ
Mar 13, 2026 | 07:05 PMअकोला: ‘विटेक्स-2026’ व्यापार प्रदर्शनी की सफलता का जश्न; चेंबर ऑफ कॉमर्स ने टीम को ‘श्रम साफल्य’ से नवाजा
Mar 13, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM










