Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता डॉक्टर हत्या मामला : अब नहीं बचेगा आरोपी, पूर्व प्रिंसिपल समेत चार डॉक्टरों का पॉलीग्राफ टेस्ट करेगी सीबीआई

कोलकाता हत्या मामले में अब सीबीआई को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जहां कोलकाता की एक अदालत ने सीबीआई को आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसीपल समेत चार डॉक्टर्स के खिलाफ पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Aug 22, 2024 | 08:36 PM

सीबीआई करेगी पॉलीग्राफ टेस्ट (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर हत्या मामले में प्रतिदिन कोई ना कोई खुलासा होते रहे है, जहां सीबीआई अब इस मामले में अस्पताल के पूर्स प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष समेत चार डॉक्टर पर शिकंजा कसने के लिए तैयार है। सीबीआई अब घोष का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएगी यानी उनके झूठ बोलने की जांच करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता की अदालत ने सीबीआई को आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष समेत चार डॉक्टर्स के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है।

ये भी पढ़ें:-डॉक्टर हत्या मामले में सुनवाई के दौरान CJI चंद्रचूड़ की फिसली जुबान, मांगनी पड़ी माफी

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र; रोजगार, महिला सुरक्षा और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा दांव

ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग

मुस्लिम वोटों के लिए 1000 करोड़ का सौदा…TMC के आरोपों पर आया हुमायूं कबीर का पलटवार; सबूत दिखाने की कही बात

बाल-बाल बचे अधीर रंजन चौधरी! चुनाव प्रचार के बीच काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, साजिश की आशंका

सीबीआई ने मांगी थी अनुमति

जानकारी के लिए बता दें कि पूछताछ के दौरान घोष के कथित असंगत तर्कों और उत्तरों से असंतुष्ट होकर, सीबीआई ने अदालत से पॉलीग्राफ़ परीक्षण कराने की अनुमति मांगी थी। जहां सीबीआई ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि हम घोष के उत्तरों को और सत्यापित करना चाहते हैं क्योंकि हमारे सवालों के उनके कुछ उत्तरों में विसंगतियां हैं। इसलिए हम उन पर पॉलीग्राफ़ परीक्षण कराने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

एम्स के डॉक्टर्स ने किया हड़ताल खत्म

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के रेजिडेंट चिकित्सकों ने कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद की गई हत्या के विरोध में 11 दिनों से जारी अपनी हड़ताल को उच्चतम न्यायालय की अपील पर बृहस्पतिवार को वापस लेने की घोषणा की।

बता दें कि शीर्ष अदालत ने इससे पहले दिन में प्रदर्शनकारी चिकित्सकों से काम बहाल करने को कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-एम्स और आरएमएल के चिकित्सकों ने किया हड़ताल खत्म, सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद की घोषणा

आरएमएल ने दी जानकारी

इस हड़ताल के बारे में जानकारी देते हुए रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एम्स, दिल्ली) ने सोशल मीडिया मंच एक्स’ पर पोस्ट किया हम उच्चतम न्यायालय की अपील एवं आश्वासन तथा आरजी कर (अस्पताल) की घटना एवं चिकित्सकों की सुरक्षा के सिलसिले में उसके हस्तक्षेप के बाद काम पर लौट रहे हैं। हम न्यायालय की कार्रवाई की सराहना करते हैं और उसके निर्देशों के पालन करने का आह्वान करते हैं। मरीजों की देखभाल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बना हुआ है।

Cbi tightens its grip in doctor murder case 4 doctors including former principal will undergo polygraph test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 08:18 PM

Topics:  

  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.