- Hindi News »
- West Bengal »
- Cbi Names Abhishek Banerjee In Job Scam Chargesheet Mp Calls It An Attempt To Frame Him
बंगाल में CBI की चार्जशीट से मचा भारी बवाल! अभिषेक बनर्जी ने मांगे ‘भर्ती घोटाले’ में 15 करोड़ रुपये…
पश्चिम बंगाल में आज CBI ने ‘‘स्कूल में नौकरी घोटाला'' मामले में दाखिल तीसरे पूरक आरोपपत्र में किसी अभिषेक बनर्जी का नाम लिया है। CBI ने आरोपपत्र में अभिषेक बनर्जी की पहचान स्पष्ट नहीं की।
- Written By: राहुल गोस्वामी

अभिषेक बनर्जी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आज यानी बुधवार को राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई, जब यह बात सामने आई कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ‘‘स्कूल में नौकरी घोटाला” मामले में दाखिल तीसरे पूरक आरोपपत्र में किसी अभिषेक बनर्जी का नाम लिया है। एजेंसी ने आरोपपत्र में 2017 में रिकॉर्ड एक बातचीत की ऑडियो फाइल का हवाला दिया और किसी अभिषेक बनर्जी का नाम लिया, जिन्होंने अवैध नियुक्तियों के लिए 15 करोड़ रुपये मांगे थे।
इस बाबत CBI ने आरोपपत्र में अभिषेक बनर्जी की पहचान स्पष्ट नहीं की, हालांकि यह नाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के नाम से मिलता है। अतीत में विपक्ष ने उनके खिलाफ घोटाले में शामिल होने का बार-बार आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस सांसद पहले ही कई बार केंद्रीय जांच एजेंसियों – ईडी और सीबीआई – के सामने पेश हो चुके हैं। बाद में, सांसद के वकील संजय बसु ने एक प्रेस बयान जारी किया और विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश आरोप पत्र को “भ्रामक और निराधार” बताया तथा इसे उनके मुवक्किल को परेशान करने के उद्देश्य से फंसाने का प्रयास बताया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिम वोटों के लिए 1000 करोड़ का सौदा…TMC के आरोपों पर आया हुमायूं कबीर का पलटवार; सबूत दिखाने की कही बात
जज पसंद नहीं तो केस हटा दोगे? लालू यादव का जिक्र कर CBI ने केजरीवाल की दलीलें कीं फेल, हाई कोर्ट में क्या हुआ?
ममता बनर्जी पर गिरेगी गाज? ‘भड़काऊ बयानों’ को लेकर BJP पहुंची चुनाव आयोग, चुनाव प्रचार पर रोक की मांग
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
जानकारी दें कि, CBI ने 28 पृष्ठों के इस आरोप पत्र को 21 फरवरी को दायर किया था, जिसकी प्रमाणित प्रति पीटीआई के पास है। इस आरोपपत्र में सुजय कृष्ण भद्र उर्फ ‘कालीघाटर काकू’ और दो अन्य को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी), 2014 की चयन प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की अनियमित नियुक्तियों का दोषी बताया गया है। सीबीआई ने भद्र की पहचान मेसर्स लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में की है। इससे पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी को कंपनी के सीईओ के रूप में नामित किया था, जो सीमित अवधि के लिए इसके निदेशकों में से एक थे।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
CBI ने अपने आरोपपत्र में, भद्र के बेहाला निवास पर 2017 में हुई एक बैठक का उल्लेख किया है, जिसमें आरोपी कुंतल घोष, शांतनु बनर्जी और दो अन्य लोग -अरबिंद रॉय बर्मन और सुरजीत चंदा भी मौजूद थे। एजेंसी ने कहा है कि आरोपी कुंतल घोष के कहने पर, उनके कर्मचारी अरबिंद रॉय बर्मन ने अपने मोबाइल फोन पर बातचीत रिकॉर्ड की थी और बाद में ऑडियो फ़ाइल को अपने लैपटॉप में स्थानांतरित कर दिया था, जिसे जांच के दौरान बरामद किया गया।
वहीं इस आरोपपत्र के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उन्हें “एजेंसी द्वारा अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।” उनके वकील ने बयान में कहा, ‘‘कथित तीसरा पूरक आरोपपत्र मेरे मुवक्किल को परेशान करने के उद्देश्य से फंसाने का प्रयास है… CBI ने अपने दावों के समर्थन में कोई दस्तावेज संलग्न नहीं किया है। यह मेरे मुवक्किल को अनुचित तरीके से निशाना बनाए जाने का एक और उदाहरण है।”
(एजेंसी इनपूट के साथ)
Cbi names abhishek banerjee in job scam chargesheet mp calls it an attempt to frame him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ODI World Cup 2027: विश्व कप के लिए ICC का नया समीकरण, ये 4 टीमें रेस में निकली सबसे आगे
Apr 09, 2026 | 05:58 PMसबरीमाला से लेकर महिला आरक्षण तक, Shashi Tharoor ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 09, 2026 | 05:57 PMSambhajinagar: पेट्रोल पंप पर युवती की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या; कचनेर गांव से आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Apr 09, 2026 | 05:54 PMHyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Apr 09, 2026 | 05:53 PMनए ‘प्रेम’ की लव स्टोरी में म्यूजिक का तड़का, हिमेश रेशमिया पर बड़जात्या ने लगाया बड़ा दांव
Apr 09, 2026 | 05:52 PMपुडुचेरी में टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड…5 बजे तक 86% से ज्यादा मतदान, केरल और असम में भी कांटे की टक्कर
Apr 09, 2026 | 05:51 PMSunil Gavaskar ने डेविड मिलर का किया समर्थन, बताया- क्यों आखिरी गेंद पर लिया था यह फैसला
Apr 09, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














