-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Calcutta High Court Controversial Remark On Physical Harassment
‘नाबालिग का ब्रेस्ट छूना दुष्कर्म की कोशिश नहीं’, बॉम्बे-इलाहाबाद के बाद कलकत्ता HC का विवादित कमेंट…सुप्रीम कोर्ट दिखाएगा आईना?
- Written By: अभिषेक सिंह
कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा कि नशे में धुत होकर नाबालिग लड़की के स्तन को छूने की कोशिश करना बच्चों के यौन अपराधों से बचाव (POCSO) अधिनियम के तहत बलात्कार का प्रयास नहीं है। इसे गंभीर यौन उत्पीड़न का प्रयास माना जा सकता है।

कलकत्ता हाई कोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
कोलकाता: दुष्कर्म के मामले में ट्रायल के दौरान हाई कोर्ट द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों की फेहरिस्त में बॉम्बे और इलाहाबाद हाई कोर्ट के बाद अब कलकत्ता हाई कोर्ट का नाम भी जुड़ गया है। शनिवार को पॉक्सो के एक आरोपी को जमानत देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी कुछ ऐसा कमेंट किया जो विवाद का विषय बन सकता है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा है कि नशे में धुत होकर नाबालिग लड़की के स्तन को छूने की कोशिश करना बच्चों के यौन अपराधों से बचाव (POCSO) अधिनियम के तहत बलात्कार का प्रयास नहीं है। इसे गंभीर यौन उत्पीड़न का प्रयास माना जा सकता है। हम आरोपी को जमानत दे रहे हैं।
कलकत्ता हाईकोर्ट का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कुछ सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही इलाहाबाद हाई कोर्ट की इसी तरह की टिप्पणी को असंवेदनशील बताया था। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक भी लगा दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग
VIDEO: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा: याचिकाकर्ता ने जजों को दी गालियां, फेंके कागजात
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा था
19 मार्च को इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा ने कहा था- नाबालिग का स्तन पकड़ना, पायजामे का नाड़ा तोड़ना या उसे पुलिया के नीचे खींचने की कोशिश करना बलात्कार नहीं है। 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, ‘यह बहुत गंभीर मामला है। हमें यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि फैसला लिखने वाले जज में पूरी तरह से संवेदनशीलता की कमी थी। आइए हम इस पर रोक लगाते हैं।’
कलकत्ता हाई कोर्ट की कहानी!
निचली अदालत ने आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा 10 और आईपीसी की धारा 448/376(2)(सी)/511 के तहत दोषी करार दिया था। अदालत ने उसे 12 साल की जेल और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ आरोपी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
आरोपी ने कहा कि वह दो साल से अधिक समय से जेल में है। कोर्ट से इस मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में उसे जमानत दी जानी चाहिए। आरोपी ने अपनी याचिका में यह भी कहा था कि पीड़िता, जांच करने वाले डॉक्टर और अन्य गवाहों के साक्ष्य को सही मान लिया जाए तो भी आरोप साबित नहीं होते।
कलकत्ता हाई कोर्ट में जस्टिस अरिजीत बनर्जी और जस्टिस बिस्वरूप चौधरी की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने दलील दी कि बिना पेनिट्रेशन के आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध नहीं माना जा सकता। ज्यादा से ज्यादा पोक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत गंभीर यौन हमले का मामला बन सकता है। इसके लिए 5 से 7 साल की सजा तय है।
क्या बोला आरोपी का वकील
वकील ने कहा कि आरोपी ने सजा का बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया है, इसलिए उसे जमानत मिलनी चाहिए। इस पर कोर्ट ने माना कि पीड़िता द्वारा दिए गए सबूतों में पेनिट्रेशन के कोई संकेत नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि ब्रेस्ट को पकड़ने की कोशिश करना बलात्कार की कोशिश के बजाय गंभीर यौन उत्पीड़न का मामला हो सकता है।
बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला
जनवरी 2021 में बॉम्बे हाई कोर्ट की अतिरिक्त न्यायाधीश पुष्पा गनेडीवाला ने यौन उत्पीड़न के एक आरोपी को यह कहते हुए बरी कर दिया था कि नाबालिग पीड़िता के निजी अंगों को ‘त्वचा से त्वचा’ संपर्क के बिना छूना POCSO के तहत अपराध नहीं माना जा सकता। हालांकि, इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
19 नवंबर 2021 पलट दिया फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच के एक फैसले को पलटते हुए कहा कि किसी बच्चे के यौन अंगों को छूना या ‘यौन इरादे’ से शारीरिक संपर्क से जुड़ा कोई भी काम POCSO एक्ट की धारा 7 के तहत ‘यौन हमला’ माना जाएगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात इरादा है, न कि त्वचा से त्वचा का संपर्क।
Calcutta high court controversial remark on physical harassment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
Jul 11, 2026 | 09:22 AMजनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच
Jul 11, 2026 | 09:22 AMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
Jul 11, 2026 | 09:17 AM11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
Jul 11, 2026 | 09:16 AMचीन में बारिश ने मचाई तबाही! 95 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट
Jul 11, 2026 | 09:09 AMरोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Jul 11, 2026 | 09:08 AMTRAI Call Rules: 1600 और 140 सीरीज से आ रही फोन कॉल्स पर ट्राई ने दी बड़ी जानकारी, जानिए अहम नियम
Jul 11, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














