मुर्शिदाबाद में BSF जवान ने साथी पर ही बरसाईं गोलियां, एक के बाद एक किए 13 राउंड फायर; मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीएसएफ जवान ने मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाके में ड्यूटी पर तैनात अपने ही साथी जवान से किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मुर्शिदाबाद में बीएसएफ जवान ने साथी को मारी गोली
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के संवेदनशील मुर्शिदाबाद इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक बीएसएफ जवान को उसके सहकर्मी ने ही गोलील मार दी। दोनों जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया है कि जवान ने अपने साथी पर ही गोलियां बरसा दीं। घटना में बीएसएफ जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बीएसएफ के अन्य अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बंगाल के मुर्शिदाबाद में तैनात 19वीं बटालियन के BSF जवान एसके मिश्रा ने अपने साथी से किसी बात को लेकर हुए विवाद में अपना आपा खो दिया और बड़ी वारदात कर डाली। जवान एसके मिश्रा ने अपने सहकर्मी जवान पर एक के बाद एक 13 राउंड फायर जिससे वह वहीं जमीन पर गिर गया और उसकी जान चली गई। दोनों जवान ड्यूटी पर ही तैनात थे। फिलहाल आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत जवान का नाम रतन लाल बताया जा रहा है।
आरोपी जवान हथियार समेत गिरफ्तार
वारदात की जानकारी पर आरोपी जवान एसके मिश्रा को हथियार के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जवान से किस बात को लेकर रतन लाल से विवाद हुआ था अभी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों के बीच विवाद काफी गहरा गया था। बीएसएफ जवान की इस कदम से बटालियन मेें अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आ रहे कॉल
अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित
मुर्शिदाबाद में देर दोनों जवानों के बीच विवाद के बाद बीएसएफ जवान एसके मिश्रा ने साथी जवान पर 13 राउंड फायर किया जिसमें रतनलाल को 5 गोलियां लगीं और वह निढाल होकर गिर पड़ा। जानकारी पर पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल जवान को अनूपनगर स्थित अस्पताल लेकर गए। यहां जवान की हालत गंभीर होने के कारण उसे जंगीपुर अनुमंडल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जंगीपुर ले जाने पर डॉक्टर ने जवान को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
ऐक्शन में मणिपुर पुलिस, अवैध उगाही के आरोप में 5 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
आरोपी जवान के खिलाफ जांच शुरू
जंगीपुर जिला पुलिल ने शमशेरगंज थाने में आरोपी जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जवान को रविवार जंगीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है।
