पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का आगाज, सुवेंदु अधिकारी समेत 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ
BJP West Bengal Government: पश्चिम बंगाल के लिए आज बड़ा दिन है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली है।
- Written By: प्रिया जैस
दिलीप घोष-खुदीराम टूडु-अग्निमित्रा पॉल-अशोक कीर्तनीय-निसिथ प्रमाणिक ने ली शपथ (स्क्रीन ग्रैब)
West Bengal Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल के लिए आज बड़ा दिन है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने पांचों मंत्रियों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान नई सरकार में ब्राह्मण, आदिवासी, महिला और मातुआ सभी जातियों का समावेश है।
पश्चिम बंगाल में 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ
- ब्रिगेड परेड मैदान में खड़गपुर सदर से विधायक दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।
- भाजपा नेता आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बीजेपी विधायक बनी हैं। उन्हें बनगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुना गया था।
- पश्चिम बंगाल में बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनीय ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मतुआ समुदाय से आते है।
- बंगाल में बीजेपी के आदिवासी चेहरे क्षुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली। क्षुदीराम टुडू पेशे से सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उन्हें रानीबांध सीट से पहली बार विधायक के रूप में चुना गया।
- निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। कूचबिहार से पहले सांसद थे और अब वे माथाभांगा सीट से विधायक बने है। उन्होंने टीएमसी से राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था।
पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह
कोलकाता में भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
सम्बंधित ख़बरें
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार, काली मंदिर में किए दर्शन
‘कवि, विचारक और विलक्षण प्रतिभा के धनी गुरुदेव’, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
मैं सुवेंदु अधिकारी…, भाजपामय हुआ बंगाल; पहली बार बनी बीजेपी सरकार, मोदी-शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
भरे मंच पर पीएम मोदी ने किसके पैर छुए? कौन हैं वो बुजुर्ग जिनसे मिनटों गले लगे रहे प्रधनमंत्री, जानें सब कुछ
#WATCH | Kolkata | BJP leader Dilip Ghosh takes oath as a minister in the West Bengal government pic.twitter.com/K7MBBkSpW9 — ANI (@ANI) May 9, 2026
यह भी पढ़ें – मैं सुवेंदु अधिकारी…, भाजपामय हुआ बंगाल; पहली बार बनी बीजेपी सरकार, मोदी-शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर ब्रिगेड परेड मैदान शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
विधायक दल के नेता बने सुवेंदु अधिकारी
शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में किया था। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने नियमों के अनुसार लोक भवन पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्यपाल आरएन रवि के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
