बंगाल के राज्यपाल को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट
West Bengal Governor: राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। कोलकाता पुलिस और सीआरपीएफ ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। राज्यपाल को पहले भी धमकियां मिली हैं।
- Written By: रंजन कुमार
बंगाल के राज्यपाल। इमेज-सोशल मीडिया
West Bengal Governor Threat: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को कल रात जान से मारने की धमकी दी गई है। अधिकारियों के अनुसार ईमेल के जरिए उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी जानकारी तुरंत केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई। उसके बाद कोलकाता पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर कार्यवाही कर रही है। उनकी सुरक्षा में 60-70 जवान तैनात हैं।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि डॉ. सीवी आनंद बोस को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। यह पहला बार नहीं है, जब उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी राज्यपाल को इस तरह की धमकियां मिली हैं। वैसे, इसके बावजूद राज्यपाल ने कहा है कि वे शुक्रवार को बिना सुरक्षा गार्ड के कोलकाता की सड़कों पर पैदल निकलेंगे। उन्होंने कहा, उन्हें भरोसा है कि पश्चिम बंगाल की जनता उनकी रक्षा करेगी।
आसपास कड़ी सुरक्षा
राज्य पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से राज्यपाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही है। राजभवन के आसपास सुरक्षा सख्त कर दी गई है। इसके साथ ही राज्यपाल के हर दौरे की निगरानी भी की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं। इसके लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही। आईपी एड्रेस और उसके स्त्रोत का पता लगाया जा रहा है, जिससे आरोपी को पकड़ा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र बनकर आए और मचाया बवाल! कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा: गड़चिरोली के BSF जवान सुरेश दुर्गुजी अंबाडारे शहीद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार! कलकत्ता HC ने सुरक्षा याचिका की खारिज; नहीं चली सुवेंदु अधिकारी वाली दलील
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, इलाज के लिए विदेश यात्रा पर रोक; सरकारी अस्पताल में जांच कराने की सलाह
#WATCH कोलकाता | वीडियो पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद लोकभवन के अंदर का है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। (सोर्स: राज्यपाल के OSD) pic.twitter.com/BmaBlB1KYa — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2026
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन और राज्यपाल रवि के आवास को बम से उड़ाने की धमकी
रिटायर्ड IAS अफसर हैं डॉ. सीवी आनंद बोस
डॉ. सीवी आनंद बोस सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। ये 23 नवंबर 2022 से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं। एक विपुल लेखक, शिक्षाविद्, और विचारक हैं। इन्होंने 300 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। जैसे संयुक्त राष्ट्र के साथ काम और प्रधानमंत्री के विकास एजेंडे पर कार्य समूह का नेतृत्व करना।
