इस्तीफा देकर दिल्ली निकले राज्यपाल CV आनंद बोस, बंगाल में चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, क्या होगा अगला कदम?
Bengal Governor Resignation: बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के तुरंत बाद बोस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी
CV Anand Bose ( Image Source: IANS)
CV Anand Bose Resignation: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। ऐसे में गुरुवार को बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा बड़े सियासी उथल पुथल की ओर इशारा कर रहा है। गौरतलब है कि इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही बोस दिल्ली रवाना हो गए।
इसी बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने अभी मुझे सूचित किया है कि श्री आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में स्थापित परंपरा के अनुसार मुझसे परामर्श नहीं किया।
संविधान की भावना को कमजोर करने वाला कदम- ममता
सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के तुरंत बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री सी.वी. आनंद बोस के अचानक इस्तीफे की खबर से मैं स्तब्ध और बेहद चिंतित हूं। उनके इस्तीफे के कारणों की जानकारी मुझे अभी नहीं है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, मुझे आश्चर्य नहीं होगा यदि आगामी राज्य विधानसभा चुनावों की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा राज्यपाल पर कुछ राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए दबाव डाला गया हो।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: बंगाल में आक्रामकता की ओर बढ़ता प्रचार, ममता व मोदी की साख दांव पर
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
मुंबई के Lenskart स्टोर में घुसीं नाजिया इलाही खान, तिलक मिटाने के विवाद पर कर्मचारियों की लगा दी क्लास! VIDEO
ट्रेंड सेट करने में माहिर PM Modi, गूगल पर ‘झालमुड़ी’ हो रहा सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड
I am shocked and deeply concerned by the sudden news of the resignation of Shri C. V. Ananda Bose, the Governor of West Bengal. The reasons behind his resignation are not known to me at this moment. However, given the prevailing circumstances, I would not be surprised if the… — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 5, 2026
ममता ने आगे लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने अभी मुझे सूचित किया है कि श्री आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में स्थापित परंपरा के अनुसार मुझसे परामर्श नहीं किया। ऐसे कदम भारत के संविधान की भावना को कमजोर करते हैं और हमारी संघीय संरचना की नींव पर प्रहार करते हैं। केंद्र को सहकारी संघवाद के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफा निर्णय लेने से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक परंपराओं और राज्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।
कौन होगा नया राज्यपाल?
ममता बनर्जी ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि आर.एन.रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है। ऐसे में अचानक से सीवी आनंद बोस का इस्तीफा बंगाल की राजनीति में हलचल मचाने के लिए काफी है। टीएमसी की पूरी कोशिश है कि वह इस मुद्दे पर भाजपा को निशाना बनाए, जिसके चलते ही ममता बनर्जी ने इस्तीफे के तुरंत बाद पोस्ट किया।
यह भी पढ़ें: देश का आर्थिक इंजन बना महाराष्ट्र, आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में देवेंद्र फडणवीस ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
क्या होगा अगला कदम?
सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के तुरंत बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि उनका अगला कदम क्या होगा। बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें भाजपा बंगाल से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है, जिस वजह से ही इस्तीफे के तुरंत बाद बोस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
