Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुर्गा पूजा समितियों को सरकार बंगाल ने दिए ये खास पुरस्कार, 32 पूजा-पंडालों को रखा गया टॉप कैटेगरी में

राज्य के अन्य 22 जिलों की पूजा समितियों को भी सर्वश्रेष्ठ पूजा, सर्वश्रेष्ठ मूर्ति, सर्वश्रेष्ठ पंडाल और सर्वश्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता श्रेणी के तहत ‘बिस्वा बांग्ला शरद सम्मान 2024' से सम्मानित किया गया है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Oct 10, 2024 | 05:35 PM

Bangladesh Durga Puja

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के तहत विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों को ‘बिस्व बांग्ला शरद सम्मान 2024′ से सम्मानित किया। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। प्रदर्शन पर सौंदर्य और रचनात्मकता को मान्यता देते हुए 32 पूजा-पंडालों को ‘सेरार सेरा’ (सर्वश्रेष्ठ में सर्वश्रेष्ठ) श्रेणी के तहत पुरस्कार दिया गया।

कोलकाता, हावड़ा और आसपास के इलाकों की पूजा समितियों को भी पुरस्कार दिए गए हैं। राज्य के अन्य 22 जिलों की पूजा समितियों को भी सर्वश्रेष्ठ पूजा, सर्वश्रेष्ठ मूर्ति, सर्वश्रेष्ठ पंडाल और सर्वश्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता श्रेणी के तहत ‘बिस्वा बांग्ला शरद सम्मान 2024′ से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल : सिलीगुड़ी में थाईलैंड के यक्ष मंदिर की थीम पर बना अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, यहां देखिए वीडियो

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: बंगाल में जजों को बंधक बनाने पर सुको सख्त, मालदा की अराजकतापूर्ण घटना

Navabharat Nishanebaaz: चुनाव के बाद ममता जाएंगी दिल्ली, कहीं रास्ता न काट जाए बिल्ली

बंगाल चुनाव: ‘दीदी नहीं अप्पी हो गई हैं…’, CM ममता का नया नाम, MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान

बेंगलुरु से हैदराबाद तक I-PAC पर छापेमारी, चुनाव से पहले ममता के ‘चाणक्य’ पर गिरी गाज, कोयला तस्करी से कनेक्शन

पश्चिम बंगाल के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया कि ताला प्रत्यय, सुरुचि संघ, बेहाला नतुन दल, 95 पल्ली, समाजसेबी संघ, नक्तला उदयन संघ, हातिबागान सर्बोजोनिन और बारिशा क्लब को ‘सेरार सेरा’ पुरस्कार दिया गया। बागबाजार सर्बजनिन, एकदालिया एवरग्रीन और मुदियाली क्लब सहित सात पूजा-पंडालों को ‘सेरा सबकी पूजा’ (सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक पूजा) पुरस्कार दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ मूर्ति, सर्वश्रेष्ठ मंडप, सर्वश्रेष्ठ विचार और सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण-अनुकूल पूजा के लिए भी पुरस्कार दिए गए। मोहम्मद अली पार्क पूजा और दो अन्य समितियों को सर्वश्रेष्ठ मूर्ति का पुरस्कार मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण-अनुकूल पूजा-पंडाल का पुरस्कार 15 पूजा समितियों को मिला, जिनमें एफडी पार्क ब्लॉक सबजानिन पूजा समिति, साल्टलेक, चोरबागान और ताला बरोयारी शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ विचार के लिए कम से कम 14 पूजा समितियों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें चल्ताबागान सर्वजनिन और बोस पुकुर सीतला मंदिर दुगोत्सब समिति भी शामिल हैं। राज्य सरकार 15 अक्टूबर को एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें लगभग 90 पूजा समितियां अपने रचनात्मक कार्य दिखाएंगी।

एजेंसी इनपुट के साथ।

ये भी पढ़ें – कोलकाता के लेक टाउन में तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर सजा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, देखें वीडियो

Bengal government special awards to durga puja committees 32 puja pandals in top category

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2024 | 05:32 PM

Topics:  

  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.