

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर एक विशेष आकर्षण देखने को मिला है, जहां थाईलैंड के प्रसिद्ध यक्ष मंदिर की थीम पर आधारित एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किया गया है। पंडाल के आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष कुछ अनोखा और सांस्कृतिक रूप से विविध बनाने का उद्देश्य था।
पंडाल के आयोजकों ने थाईलैंड के यक्ष मंदिर की विशिष्ट वास्तुकला और कलात्मकता को आधार बनाकर पंडाल का निर्माण किया। यक्ष मंदिर थाईलैंड में अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, और इसे दुर्गा पूजा के पंडाल में शामिल करना पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा उदाहरण है।
इस पंडाल की डिज़ाइनिंग और सजावट में थाईलैंड की पारंपरिक वास्तुकला के साथ आधुनिक कलात्मकता का संयोजन किया गया है। पंडाल के मुख्य द्वार से लेकर अंदर की सजावट तक हर एक हिस्सा यक्ष मंदिर की तरह दिखता है। पंडाल की संरचना को सुनहरे रंगों से सजाया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
आपको बता दें कि कोलकाता दुर्गा पूजा के त्योहार के प्रसिद्ध है। ऐसे में कोलकाता के हर सिटी में दुर्गा पूजा पंडाल का विशेष ध्यान रखा जात है। हर साल पंडाल के आयोजकों द्वारा किसी खास थीम पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जाता है। इस बीच आस साल के दुर्गा पूजा में कोलकाता के सिलीगुड़ी शहर में थाईलैंड के प्रसिद्ध यक्ष मंदिर की थीम पर आधारित एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किया गया है। पंडाल में आने वाले भक्तों और पर्यटकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लोग इस अनोखे और भव्य पंडाल की खूबसूरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में जुट रहे हैं।