कोलकाता के लेक टाउन में तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर सजा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लेक टाउन में इस साल दुर्गा पूजा के मौके पर तिरुपति बालाजी मंदिर के थीम पर बनाया गया है। पंडाल की सजावट में साउथ इंडियन मंदिर की शैली को अत्यंत बारीकी से उकेरा गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
Unique Durga Puja pandal decorated on Tirupati Balaji temple theme in Kolkata Lake Town watch video
Kolkata Lake Town Pandal | Video
Published on: 
Updated on: 

कोलकाता : दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के लेक टाउन में एक विशेष और अनोखा पंडाल तैयार किया गया है, जो कि तिरुपति बालाजी मंदिर की भव्यता और संस्कृति से प्रेरित है। हर साल दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के पंडाल अपनी अनूठी थीम और कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध होते हैं, लेकिन इस साल का लेक टाउन पंडाल विशेष रूप से तिरुपति बालाजी मंदिर की शैली में बनाया गया है।

तिरुपति बालाजी मंदिर की अद्वितीय वास्तुकला और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, इस पंडाल की हर नक्काशी, दीवारों की सजावट और छत की डिजाइन मंदिर की तरह बनाई गई है। यहां आकर लोग न केवल दुर्गा मां के दर्शन कर सकते हैं, बल्कि तिरुपति बालाजी मंदिर की अनुभूति भी प्राप्त कर सकते हैं। पंडाल की सजावट में साउथ इंडियन मंदिर की शैली को अत्यंत बारीकी से उकेरा गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

यहां देखें तिरुपति बालाजी मंदिर थीम पर सजा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल

लेक टाउन के इस पंडाल की खासियत इसकी अद्भुत संरचना के साथ-साथ धार्मिकता से जुड़ी थीम है, जो इस साल दुर्गा पूजा में एक नई पहचान बना रही है। लोग इस पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं और इसका आनंद ले रहे हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन की लालसा रखने वाले लोग भी इस पंडाल से देखने आ रहे हैं। इसके साथ ही, आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, और पूजा पंडाल की सफाई और सुरक्षा पर भी जोर दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com