Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आसनसोल में महासंग्राम! लाउडस्पीकर को लेकर बवाल; उपद्रवियों का पुलिस चौकी पर पथराव, लगानी पड़ी फोर्स

West Bengal Asansol Police Outpost: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में देर रात उपद्रवियों ने पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। लाउडस्पीकर को लेकर कुछ उपद्रवियों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 16, 2026 | 08:02 AM

आसनसोल पुलिस चौकी पर पथराव (सौजन्य-एक्स, स्क्रीन ग्रैब)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Ruckus in Asansol: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में देर रात हंगामा खड़ा हो गया। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तहत जहांगीर मोहल्ला और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार (15, मई) की रात तनाव फैल गया। इलाके में लाउडस्पीकर नियमों के बारे में जागरूकता अभियान को लेकर कथित तौर पर एक पुलिस चौकी पर हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई।

तोड़फोड़ के बाद कसाई मोहल्ला चौकी के पास भीड़ जमा हो गई, और वहां से पत्थरबाजी तथा पुलिस के वाहनों और मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुंचाने की खबरें सामने आईं। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ-साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। आसनसोल पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और मामले की जांच कर रही है।

आसनसोल पुलिस चौकी पर पथराव

Asansol, West Bengal: Tension prevailed in Jahangir Mohalla and nearby areas under Asansol-Durgapur Police Commissionerate after a police outpost was allegedly attacked and vandalised over loudspeaker regulation awareness drives. A crowd gathered near Kasai Mohalla outpost, with… pic.twitter.com/MJxWcy9hmT — IANS (@ians_india) May 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

4 तारीख के बाद डीजे बजेगा…चुनावी भाषण में धमकी देना अभिषेक बनर्जी को पड़ा भारी, शाह को दी थी चुनौती, FIR दर्ज

RG Kar केस में सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाही के आरोप में 3 IPS अधिकारी सस्पेंड; रिश्वत देने का भी आरोप

कोलकाता में सड़कों पर नमाज को लेकर भारी तनाव, पुलिस एक्शन के बाद भड़का गुस्सा; इलाके में जमकर बवाल

30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO

CCTV फुटेज के तहत जांच शुरू

आसनसोल पुलिस ने मौके पर आंसू गैस के गोले छोड़े और हालात को काबू में लाया। पुलिस उपायुक्त वी.जी. सतीश पसुमार्थी ने जानकारी देते हुए बताया, अब स्थिति नियंत्रण में है। सब कुछ पुलिस के नियंत्रण में है और कोई समस्या नहीं है। हमें जो भी CCTV फुटेज मिले हैं, हम उनकी पहचान कर रहे हैं और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Asansol, West Bengal: Deputy Commissioner of Police V.G. Satish Pasumarthi says, “Now the situation is under control. Everything is under police control and there is no issue. We are identifying all the CCTV footage that has been found, and legal action will be taken against all… pic.twitter.com/kPv3VTptvn — IANS (@ians_india) May 15, 2026

क्या बोले स्थानीय निवासी

एक स्थानीय निवासी ने बताया, यह एक ऐसी घटना है जिसमें कुछ लड़के आए, उन्होंने पुलिस चौकी को नुकसान पहुंचाया और कानून को अपने हाथों में ले लिया। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके बजाय उन्हें बैठकर बातचीत करनी चाहिए थी। उन्होंने गलत किया है। पुलिस चौकी को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए। यहां प्रशासन के साथ कोई लड़ाई नहीं है।

यह भी पढ़ें – 4 तारीख के बाद डीजे बजेगा…चुनावी भाषण में धमकी देना अभिषेक बनर्जी को पड़ा भारी, शाह को दी थी चुनौती, FIR दर्ज

घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस पार्षद

खबर मिलते ही वार्ड नंबर 25 के कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा घटनास्थल पर पहुंचे। पार्षद ने कहा, “जब हमें यह खबर मिली, तब हम बाजार में, पार्टी ऑफिस में थे। ऐसा क्यों हुआ? इसकी वजह क्या थी? हमें पता चला कि कुछ नौजवानों, जिन्हें तथाकथित (Gen Z) कहा जाता है की शायद पुलिस से कोई बहस हो गई थी। हम इस घटना के पीछे की असल वजह का पता नहीं लगा पाए हैं। लेकिन जिस तरह से यह सब हुआ, वह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है।”

Asansol, West Bengal: Congress Councillor for Ward No. 25, S.M. Mustafa says, “When we received the news, we were in the market, at the party office… Why did this happen? What was the reason? We found that some young people, the so-called (Gen Z) may have had an argument with… pic.twitter.com/iAjpuxjYAM — IANS (@ians_india) May 16, 2026

उपद्रवियों ने मचाया बवाल

उपद्रवियों ने पुलिस चौकी के कंप्यूटर, सीसीटीवी को तोड़ दिया। पुलिस चौकी के अंदर पत्थर और ईंटों के बड़े टुकड़े पाए गए और पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला। तनाव के दौरान उपद्रवियों ने आसपास रखे वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस को जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

फिलहाल, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में तनाव भरा माहौल है। आसनसोल में पैरामिलिट्री फोर्स को डिप्लॉय किया गया है। फोर्स ने शांति बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में मार्च भी किया। इस समय स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Asansol miscreants pelt police outpost with stones over loudspeakers force deployed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 07:44 AM

Topics:  

  • police force
  • Stone Pelting
  • West Bengal
  • West Bengal Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.