Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीहोर में कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम का विरोध, पथराव में जेसीबी के शीशे टूटे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Revenue Team Attack : सिद्दीकगंज क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर भूमि कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। पथराव में JCB के शीशे टूट गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

  • Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 30, 2026 | 03:02 PM

ग्रामीणों ने किया हमला (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Sehore Land Dispute Stone Pelting : सीहोर जिले के सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य नौमानिया गांव में भूमि कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान पथराव में जेसीबी मशीन के शीशे टूट गए और ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत झीकड़ी मेवाती के नौमानिया गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा को न्यायालय के आदेश के तहत धारा 250 के प्रकरण में भूमि का कब्जा दिलाने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई) कमल कीर, हल्का पटवारी गुलाब सिंह चौहान और पुलिस बल मौजूद था।

ग्रामीणों ने किया विरोध, पथराव और तोड़फोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही राजस्व अमला कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने लगा, बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे, मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम का घेराव किया। इसी दौरान पथराव शुरू हो गया, जिसमें जेसीबी मशीन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर पर भी लाठियों से हमला किए जाने की बात सामने आई। स्थिति बिगड़ती देख ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर चला गया, जबकि जेसीबी चालक मशीन को वहां से निकालने में सफल रहा।

सम्बंधित ख़बरें

दमोह जनसुनवाई में सल्फास की गोलियां लेकर पहुंची महिला, नामांतरण और कब्जा नहीं मिलने पर आत्महत्या की दी चेतावनी

खनन लीज को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, 305 करोड़ रुपये की बकाया पेनल्टी का उठाया मुद्दा

उज्जैन के नागदा में बीड़ी नहीं देने पर युवक की तलवार से हत्या, नागदा पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी को दबोचा

सीधी : झोलाछाप डॉक्टर ने किया इलाज, उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

सीहोर के नौमानिया गांव में भूमि कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम का आदिवासियों ने विरोध किया। पथराव में जेसीबी के शीशे टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, फिलहाल मामले की जांच जारी है।#Sehore #MPNews #LandDispute #BreakingNews #MadhyaPradesh pic.twitter.com/mS1IiM6kZU — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 30, 2026

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद

हंगामे की सूचना मिलते ही सिद्दीकगंज थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसआई सूरज सिंह परिहार और एएसआई अशोक दुबे ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और किसी बड़े टकराव की स्थिति टल गई।

ये भी पढ़ें : खनन लीज को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, 305 करोड़ रुपये की बकाया पेनल्टी का उठाया मुद्दा

दस्तावेजों की जांच के बाद शांत हुआ मामला

थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल ने बताया कि दोनों पक्षों को खाचरौद पुलिस चौकी बुलाकर उनके भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। समझाइश के बाद फिलहाल मामला शांत है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और क्षेत्र में एहतियात के तौर पर निगरानी रखी जा रही है।

Sehore land possession revenue team stone pelting jcb damaged

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 03:02 PM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Stone Pelting

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.