सीएम योगी आदित्यनाथ का दिखा अलग अंदाज, भगवा वस्त्र में खेलते दिखे क्रिकेट, वायरल हुआ वीडियो
रविवार 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक नया ही रूप देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने 36वें ऑल इंडिया एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन करने के लिए इस समारोह में पहुंचे थे, जहां योगी आदित्यनाथ खुद ही मैदान में उतर गए और क्रिकेट खेलते दिखाई दिए।
- Written By: प्रिया जैस
योगी आदित्यनाथ (सौजन्य-एक्स)
लखनऊ: रविवार 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक नया ही रूप देखने को मिला। रविवार को योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहुंचे, रविवार को यहां मुख्यमंत्री ने 36वें ऑल इंडिया एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन करने के लिए इस समारोह में पहुंचे थे।
जहां उन्होंने खुद बल्ला उठा लिया और मैदान की पिच पर खुद ही बल्लेबाजी करने पहुंच गए। मुख्यमंत्री को ये वीडियो इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट में कुछ गेंदे भी खेली, जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा।
योगी आदित्यनाथ का वायरल वीडियो
इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ भगवा वस्त्र धारण किए और सैंडल पहने क्रिकेट खेलते नज़र आए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिच पर जाते और खेलते समय उनके चेहरे की मुस्कान है, जो बता रही है कि वे खेलने के लिए कितने उत्सुक है। योगी आदित्यनाथ ने कुछ शानदार शॉर्ट्स लगाए, जिसके बाद उनका खेल देखकर तालियां भी बजाई।
सम्बंधित ख़बरें
36 हजार फीट की ऊंचाई पर निकली बारात! प्लेन के अंदर डांस करता दिखा पूरा परिवार, वीडियो वायरल
SBI ATM में खुल गया हेयर सैलून! मशीन की जगह बाल कटवाता दिखा ग्राहक, वीडियो वायरल
मायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित
जामा मस्जिद में विदेशी टूरिस्ट से 4500 रुपये मांगने लगा ई-रिक्शा चालक, चायवाले ने बचाई इज्जत
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath tries his hands in cricket as he attends 'All India Advocates Cricket Tournament', in Lucknow pic.twitter.com/GFj9vD4xX5 — ANI (@ANI) October 6, 2024
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को शुभकामनाएं दी।
आज लखनऊ में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है। 'खेलो इंडिया', 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'सांसद खेलकूद… pic.twitter.com/dUUYzlt1jC — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 6, 2024
यह भी पढ़ें- समुद्र मंथन को मॉर्डन तरीके से किया पेश, वीडियो वायरल
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “आज लखनऊ में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है।
यह भी पढ़ें- खुले में पेशाब करने पर टोका तो अगले दिन आकर लिया बदला, फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को डंडे से पीटा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, ‘खेलो इंडिया’, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘सांसद खेलकूद प्रतियोगिता’ इसके प्रमाण हैं। प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ”
