Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा

Waterfall Location : हिमाचल प्रदेश के एक खूबसूरत झरने का वीडियो शेयर करने वाली ट्रैवल व्लॉगर ने उसकी लोकेशन बताने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि लोग वहां पहुंचकर गंदगी फैला देंगे।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 25, 2026 | 10:59 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Travel Vlogger Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर ट्रैवल व्लॉगर्स अपने दर्शकों को घूमने की जगहों की पूरी जानकारी देते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। वायरल वीडियो में ट्रैवल व्लॉगर चयनिका शर्मा एक बेहद खूबसूरत झरने के सामने खड़ी नजर आती हैं।

वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में लिखा, “लोकेशन नहीं बताऊंगी, तुम सब कचरा कर दोगे।” इस एक लाइन ने इंटरनेट पर बड़ी बहस छेड़ दी और हजारों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कई लोगों ने उनके फैसले की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक जगहों को बचाने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं।

व्लॉगर ने छिपाई खूबसूरत झरने की लोकेशन

वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने व्लॉगर के फैसले को समझदारी भरा बताया। एक यूजर ने लिखा कि आखिर किसी ने तो प्रकृति को बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। दूसरे यूजर ने कहा कि यह सबसे अच्छा फैसला है, क्योंकि कई खूबसूरत जगहें लोगों की लापरवाही के कारण पिकनिक स्पॉट बनकर रह गई हैं।

कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि उन्हें इस जगह की जानकारी है, लेकिन वे भी इसकी लोकेशन सार्वजनिक नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने माना कि पर्यटन बढ़ने के साथ-साथ प्राकृतिक स्थलों पर गंदगी की समस्या भी तेजी से बढ़ी है।

ये खबर भी पढ़ें : इटली में भारतीय महिलाओं से भिड़ा बांग्लादेशी वेटर, भारत के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी; पुलिस के सामने मांगी माफी

इस पहल को खूब समर्थन मिल रहा है

दरअसल, भारत के कई पहाड़ी और पर्यटन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय व्यापार को फायदा होता है। हालांकि, कई लोग प्लास्टिक, खाने के पैकेट और अन्य कचरा खुले में फेंक देते हैं, जिससे प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित होती है। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए व्लॉगर ने झरने की सटीक लोकेशन साझा नहीं की।

हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि यह खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश में स्थित है। वीडियो में दिख रहा झरना साफ-सुथरा और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नजर आता है। लोगों का मानना है कि अगर पर्यटक जिम्मेदारी से व्यवहार करें और स्वच्छता का ध्यान रखें, तो ऐसी खूबसूरत जगहों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

Travel vlogger refuses to share waterfall location to protect nature from littering himachal pradesh viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 10:59 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.