Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्विमिंग पूल में नहाते वक्त कच्छे में घुस गया सांप! दोस्तों ने ऐसे बचाई जान, VIDEO देख सहम गए लोग

Snake Enters Underwear : उत्तर प्रदेश के औरैया से जुड़े एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि स्विमिंग पूल में नहाते समय एक युवक के कच्छे में सांप घुस गया। दोस्तों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 25, 2026 | 09:53 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Snake in Swimming Pool : उत्तर प्रदेश के औरैया से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि एक युवक स्विमिंग पूल में नहा रहा था, तभी उसके कच्छे में एक सांप घुस गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

वीडियो में दिखाई देता है कि युवक पूल के अंदर बेहद घबराया हुआ खड़ा है, जबकि उसके दोस्त सावधानी के साथ उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सांप के डर से युवक की हालत खराब हो जाती है और वह पूरी तरह दोस्तों के सहारे पर नजर आता है। यह घटना सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।

यहां अपना सांप तो खुद से संभलता नहीं
दूसरा अलग इज्जत उछलने का काम कर रहा है।
🤣😂😃 pic.twitter.com/QxkRJyH1lL
— Pradeep Singh Kurmi (@prap_India) June 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

फ्लाइट से उतरते ही छोड़ गए कचरे का ढेर, एयर इंडिया की अटेंडेंट ने यात्रियों को याद दिलाया शिष्टाचार

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO

Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO

16 पासपोर्ट, 245 देशों का सफर; भारतीय संगीतकार बेनी प्रसाद की रिकॉर्डतोड़ विश्व यात्रा ने किया हैरान

स्विमिंग पूल में नहाते वक्त युवक के कच्छे में सांप घुसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक के पीछे खड़ा उसका एक दोस्त उसका कच्छा पकड़े रहता है, जबकि युवक जल्दी से उसे उतारकर तौलिया लपेट लेता है। इसके बाद दोस्त उस कच्छे को पूल से बाहर फेंक देते हैं। जैसे ही कपड़ा जमीन पर गिरता है, उसमें से एक बड़ा सांप निकल आता है। सांप को देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं।

कुछ लोग डंडे की मदद से सांप को कपड़े से अलग करते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि यह पानी में रहने वाला सांप था और जहरीला नहीं था, इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि उस समय युवक की घबराहट साफ देखी जा सकती है और वह बुरी तरह डर गया था। दोस्तों की समझदारी और सतर्कता के कारण स्थिति समय रहते नियंत्रण में आ गई।

ये खबर भी पढ़ें : फ्लाइट से उतरते ही छोड़ गए कचरे का ढेर, एयर इंडिया की अटेंडेंट ने यात्रियों को याद दिलाया शिष्टाचार

दोस्तों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “official_the_mark” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई ने नया डर अनलॉक कर दिया।” दूसरे यूजर ने कहा, “अब से स्विमिंग पूल में जाने से पहले चारों तरफ अच्छी तरह जांच करूंगा।”

वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि जब सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था तो उसे मारने की जरूरत क्या थी। सोशल मीडिया पर वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे अब तक के सबसे डरावने वायरल वीडियो में से एक बता रहे हैं।

Snake enters mans underwear in swimming pool friends save him viral video shocks social media users

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 09:53 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.