Samudra Manthan Presented In A Modern Way Video Goes Viral
समुद्र मंथन को मॉर्डन तरीके से किया पेश, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नृत्यांगना मंजरी नामक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में तीन लड़कियां समुद्र मंथन को मॉर्डन तरीके से पेश कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है और यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।
नई दिल्ली : आजकल जहां सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर हंसाने वाली और क्रिंज वीडियो की भरमार है वही कुछ वीडियो में कलाकार अपने प्रतिभा का भी बेहतर प्रदर्शन करते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है जिसमें तीन लड़कियां क्लासिकल डांस के माध्यम से समुद्र मंथन का मंचन कर रही है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर गाना भी अंग्रेजी लगाया गया है। वीडियो को नृत्यांगना मंजरी नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है और 3000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है।
वीडियो में एक लड़की देवता, एक असुर और एक शिव की भूमिका में
वीडियो में एक लड़की ने देवता , एक लड़की ने असुर और एक लड़की ने शिव की भूमिका निभाई है। शिव की भूमिका निभाने वाली लड़की ने हाथों के एक्शन से अपने पास समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त विष को पी लिया। वीडियो में देवताओं और दानवों की अमृत के लिए हुई लड़ाई को भी दिखाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के यूजर वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। यदि आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है कि नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके वीडियो देख सकते है।
यूजर ऐसे कर रहे है कमेंट
वीडियो पर एक यूजर रैंबो ने कमेंट में लिखा है कि इस तरह से आप जेन-जी जनरेशन को हिंदू पुराणों के बारे में बता रही है। एक यूजर स्पाराइच्युअल थेरेपी ने लिखा है कि इस तरह का कंटेट ही मैं मेरे इंस्टाग्राम फीड पर चाहती हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कुछ तो अच्छा मिल इंस्टाग्राम पर। कुछ यूजर हर हर महादेव भी लिख रहे है। कमेंट के माध्यम से तीनों ही लड़कियों को यूजर्स द्वारा अच्छी सराहना मिल रही है।
Samudra manthan presented in a modern way video goes viral