इटली में भारतीय महिलाओं से भिड़ा बांग्लादेशी वेटर, भारत के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी; पुलिस के सामने मांगी माफी
Bangladeshi Waiter Abuse India : इटली के एक रेस्टोरेंट में भारतीय महिलाओं और बांग्लादेशी वेटर के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और वेटर माफी मांगनी पड़ी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bangladeshi Waiter Viral Video : इटली से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय महिलाओं के एक समूह और एक बांग्लादेशी वेटर के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब भारतीय मूल की कंटेंट क्रिएटर खुशी दुबे अपने दोस्तों के साथ इटली के एक रेस्टोरेंट में गई थीं।
शुरुआत में मामला सामान्य बहस का था, लेकिन बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। वीडियो में दिखाई गई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है।
A spineless Bangladeshi waiter Hossain from Supa Pawa Bangladesh 🇧🇩 had the balls to verbally abuse two Indian women and India itself, while serving tables in an Italian restaurant. Imagine the raw fucking audacity of these Kangla parasites. They only exist as a separate country… pic.twitter.com/gSDN3GNHsf — Saynotolibrandu (@saynotolibrandu) June 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
स्विमिंग पूल में नहाते वक्त कच्छे में घुस गया सांप! दोस्तों ने ऐसे बचाई जान, VIDEO देख सहम गए लोग
फ्लाइट से उतरते ही छोड़ गए कचरे का ढेर, एयर इंडिया की अटेंडेंट ने यात्रियों को याद दिलाया शिष्टाचार
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
भारत को गाली देने पर बांग्लादेशी वेटर से भीड़ीं भारतीय महिला
वायरल वीडियो के अनुसार, रेस्टोरेंट में किसी भुगतान या बिल को लेकर भारतीय महिलाओं और वेटर के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। आरोप है कि बहस के दौरान हुसैन नाम के वेटर ने भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।
यह बात महिलाओं को नागवार गुजरी और उन्होंने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पुलिस को बुलाया गया। वीडियो में महिलाएं वेटर से उसके बयान के लिए माफी मांगने की मांग करती नजर आती हैं। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराने की कोशिश की गई।
ये खबर भी पढ़ें : स्विमिंग पूल में नहाते वक्त कच्छे में घुस गया सांप! दोस्तों ने ऐसे बचाई जान, VIDEO देख सहम गए लोग
बांग्लादेशी वेट को पुलिस के सामने मांगनी पड़ी माफी
आखिरकार वेटर को कैमरे के सामने माफी मांगनी पड़ी। वायरल वीडियो में खुशी दुबे उसे यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि वह साफ शब्दों में भारत का अपमान करने के लिए माफी मांगे। इसके बाद वेटर माफी मांगता नजर आता है, जिसके बाद विवाद समाप्त हो जाता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने महिलाओं के रुख का समर्थन किया, जबकि कुछ का कहना है कि किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
