- Hindi News »
- Viral »
- Woman Drown In Ganga River At Uttarkashi While Shooting Reel Video Viral
Watch: रील के चक्कर में अपनी ही जिंदगी लील गई महिला, उत्तरकाशी से सामने आया खौफनाक VIDEO
Woman Drown In River: रील या सेल्फी आज के समय में लोगों की जान भी लेने लगी है। इसके चक्कर में लोग वो सब कर गुजर रहे हैं, जिससे उनकी जान का भी खतरा रहता है। एक ऐसा ही वीडियो उत्तरकाशी से वायरल हो रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक

गंगा नदी में बही महिला (सोर्स- वीडियो)
Woman Drown In River: मौजूदा दौर में लोग रील बनाने के लिए अपनी सारी हदें भूल जाते हैं। रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं और कई जानलेवा हरकत करते हैं। जिससे न केवल वह अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि दूसरों की परेशानी का सबब भी बनते हैं।
कई रील तो इस तरह की भी वायरल हुई है, जहां लोग रेलवे पटरी पर लेट कर चलती ट्रेन के नीचे से वीडियो बनाते हैं। इसी बीच अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रील बनाने या फोटो लेने के चक्कर में एक महिला गंगा नदी की तेज धारा में समा गई।
उत्तरकाशी का वीडियो
दरअसल, उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 14 अप्रैल का है, जहां पहले एक महिला को फोटो या रील बनाने के लिए गंगा नदी में उतरती है, लेकिन फिर उसके साथ बड़ा हादसा हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नदी किनारे शेर और मगरमच्छ की खतरनाक भिड़ंत, वीडियो देख दंग रह गए लोग
शादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
ताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल
कनाडा के कॉन्वोकेशन में मां की पंजाबी चीयर बनी आकर्षण का केंद्र, वीडियो वायरल
रील के चक्कर में गई जान!
मौत का ये खतरनाक वीडियो उत्तरकाशी में गंगा नदी का है..
आग और पानी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए.. बावजूद इसके रील बनाने के लिए लोग अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा दे रहे हैं.. देखिए कैसे ये युवती तेज बहाव वाली नदी में उतरकर रील बना रही थी. पानी बहुत ठंडा था.. लहरों ने बैलेंस बिगाड़ा..… pic.twitter.com/2UnO47etOC — Vivek K. Tripathi (@meevkt) April 16, 2025
गंगा की तेज धारा में समाई
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रील बनाने या फोटो लेने के लिए गंगा नदीं में उतरती है। जिसके बाद उसका पैर फिसल जाता है और वह गंगा की तेज धारा में समाने लगती है। जान-बचाने के लिए वह काफी हाथ पैर मारती है, लेकिन वह लहरों में समाने लगती है।
महिला लापता, रेस्क्यू जारी
इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचती है। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होता है, लेकिन अब तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोग कहने लगे हैं कि रील बनाने या सेल्फी लेने के चक्कर में लोग अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।
अन्य वायरल खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पटरी पर लेटकर बनाया वीडियो
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में देखने को मिला। यहां एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बना रहा था और इसी दौरान उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। हैरानी की बात यह रही कि युवक को खरोंच तक नहीं आई। लेकिन, बाद में पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और शख्स को गिरफतार किया।
Woman drown in ganga river at uttarkashi while shooting reel video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में 223 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तैयारी शुरू, ओबीसी आरक्षण पर संशय बरकरार
Feb 23, 2026 | 02:41 PMBAFTA 2026 रेड कार्पेट पर छाया आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, बेटी राहा से एक्ट्रेस को मिली प्रेरणा
Feb 23, 2026 | 02:34 PMपुणे: बारामती का 320 कैमरों वाला सुरक्षा प्रोजेक्ट फाइलों में अटका, पुलिस की सुरक्षा योजना पर प्रशासनिक ब्रेक
Feb 23, 2026 | 02:33 PMविधायक किसन वानखेड़े और भाजपा नेता रडार पर! पालकमंत्री संजय राठौड़ की अनदेखी से महागांव में महा-संग्राम
Feb 23, 2026 | 02:30 PMIPS बनने का सपना देखने वाला कैसे बना ‘कातिल’? एसपी से मांगी थी सलाह, आज गर्लफ्रेंड के मर्डर केस में जेल में
Feb 23, 2026 | 02:26 PMमिहिर के सामने खुलेगा क्या नॉयना का सच, वृंदा का मास्क हटाएगा रणविजय, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Feb 23, 2026 | 02:21 PMपुणे: चिंबली में बिजली संकट, परीक्षाओं में छात्र परेशान, ट्रांसफार्मर मांग दो साल से लंबित; महावितरण पर सवाल
Feb 23, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














