मौत को छू के टक से वापस…0.1 सेकेंड लेट होते तो हो जाता काम तमाम, देखें सांस रोक देने वाला VIDEO
Maharashtra Truck Accident Viral Video: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में एक बाइक राइडर की फुर्ती ने उसकी जान बचा ली। ट्रक अचानक संतुलन खोकर उसी ओर गिरने लगा, जहां युवक खड़ा था।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मौत को छू के टक से वापस...0.1 सेकेंड लेट होते तो हो जाता काम तमाम, देखें सांस रोक देने वाला VIDEO
Maharashtra Truck Accident News: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। यह वीडियो भले ही कुछ सेकंड का हो, लेकिन इन चंद पलों में जो हुआ, वह किसी करिश्मे से कम नहीं था। एक बाइक सवार युवक की सतर्कता और तेज़ प्रतिक्रिया ने उसकी जान बचा ली, वरना वह ट्रक के नीचे आ सकता था।
संतुलन बिगड़ते ही पलटा ट्रक
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी बाइक के साथ सड़क के किनारे खड़ा है। सामने से एक भारी ट्रक गुजर रहा होता है, और युवक शांतिपूर्वक उसके निकलने का इंतजार कर रहा होता है ताकि वह सड़क पार कर सके। जैसे ही ट्रक आगे बढ़ता है, अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह एक तरफ झुकने लगता है। कुछ ही पलों में ट्रक ठीक उसी दिशा में गिरने लगता है, जहां वह बाइक सवार खड़ा होता है।
मौत को छू के टक से वापस कैसे आते हैं देख लीजिए! वीडियो महाराष्ट्र के पिपरी-चिंचवड़ का है!#Maharashtra #viralvideo #viral pic.twitter.com/2MnmFa8XNl — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) October 12, 2025
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
बाइक छोड़ दौड़ा युवक, बाल-बाल बची जान
यह नजारा देखते ही युवक ने झटपट अपनी बाइक छोड़ दी और तेज़ी से पीछे की ओर दौड़ गया। कुछ ही क्षण बाद ट्रक पूरी तरह से वहीं गिर गया, जहां कुछ सेकंड पहले वह युवक खड़ा था। अगर युवक ने एक पल की भी देरी की होती, तो वह गंभीर हादसे का शिकार हो सकता था। यह देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए।
हादसे में कोई हताहत नहीं
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सौभाग्यवश इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा नुकसान टल गया।
यह भी पढ़ें- ‘अंडे वेज हैं…प्रोटीन के लिए बनें एग्टरियन’, नागपुर में 5001 अंडो की बनी भुर्जी
सोशल मीडिया पर वायरल, युवक की प्रशंसा
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवक की फुर्ती, सूझबूझ और सतर्कता की खूब सराहना कर रहे हैं। कई लोग इसे चमत्कारी बचाव बता रहे हैं और कह रहे हैं कि सच में “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” को इस युवक ने उलट कर रख दिया।
