पीएम आवास योजना के घरों का अब वीजीटीआई-सीओईपी से ऑडिट, निजी एजेंसियां बाहर
PM Awas Yojana (Urban) के घरों की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद राज्य सरकार ने निजी एजेंसियों को हटाकर मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों से थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का निर्णय लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
PM Awas Yojana Maharashtra: प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद राज्य सरकार ने इस योजना के तहत बने घरों का ऑडिट मान्यता प्राप्त थर्ड पार्टी एजेंसियों से कराने का फैसला किया है। पहले यह काम प्राइवेट एजेंसियों से कराया जाता था।
लेकिन अब निजी एजेंसियों के इससे बाहर कर दिया गया है। पीएमस आवास योजना के घरों का ऑडिट वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (वीजेटीआई), कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे (सीओईपी), विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर (वीएनआईआईटी) जैसी मान्यता प्राप्त संस्थाएं करेंगी।
राज्य में पीएम आवास योजना (शहरी) 15 अक्टूबर 2024 से लागू की जा रही है। इस योजना को गति देने के लिए एक स्वतंत्र कमेटी बनाई गई है। इस योजना के तहत घरों की क्वालिटी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। प्राइवेट एजेंसियों से ऑडिट के बावजूद लोगों को क्वालिटी वाले घर नहीं मिल रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
13,600 करोड़ की कर्जमाफी से 16.96 लाख किसानों को राहत, महाराष्ट्र में अहिल्यादेवी होलकर योजना का पहला चरण शुरू
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
महाराष्ट्र की स्कूली कैंटीनों पर FDA की नजर, सेफ फूड फॉर एवरी चाइल्ड अभियान शुरू, FSSAI लाइसेंस अनिवार्य
इसलिए अब सभी घरों का ऑडिट मान्यता प्राप्त संस्थाओं से कराया जाएगा। इन संस्थाओं की रिपोर्ट के आधार पर जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
3.42 लाख घरों को मंजूरी
पीएम आवास योजना के तहत घरों के लिए करीब 3 लाख 45 हजार लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह आंकड़ा देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले अधिक है। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने राज्य में 3 लाख 42 हजार 112 घरों को मंजूरी दी है।
इसके अलावा राज्य सरकार ने 70 हजार और घरों की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। राज्य सरकार ने इस योजना में कई नई पहल जोड़ी हैं। ग्रीन बिल्डिंग को बढ़ावा देने के लिए 500 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर की सब्सिडी दी गई है। इको-फ्रेंडली एनर्जी सोर्स स्कीम के लिए कंस्ट्रक्शन ग्रांट के तहत लाभार्थियों को प्रति घर 5 हजार रुपये और एएचपी प्रोजेक्ट के लिए प्रति घर 10 से 12 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें :- गंदी हैंडराइटिंग पर सरकार सख्त, मेडिकल पाठ्यक्रम में शामिल होगा स्पष्ट लेखन का विषय
अमरावती में 150 एकड़ जमीन पर प्राइवेट प्रोजेक्ट
मुख्य सचिव की अगुवाई वाली कमेटी ने अमरावती के नंदगांव में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एरिया में 150 एकड़ जमीन पर एक प्राइवेट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1.462.93 करोड़ रुपये है और इसमे 8,601 घर बनाए जाएंगे, पंढरपुर में मनपा के जरिए भक्तों के लिए ऐसा ही एक प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है।
