सिंहस्थ से पहले अंजनेरी-ब्रह्मगिरी रोपवे निर्माण का लक्ष्य, 550 करोड़ की परियोजना
Ropeway Project In Trimbakeshwar: त्र्यंबकेश्वर के अंजनेरी क्षेत्र में पेगलवाड़ी से ब्रह्मगिरी तक रोपवे परियोजना को मंजूरी मिल गई है। 3 घंटे की चढ़ाई अब 11 मिनट में पूरी होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
त्र्यंबकेश्वर अंजनेरी रोपवे प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Trimbakeshwar Anjneri Ropeway Project: महाराष्ट्र में त्र्यंबकेश्वर में अंजनेरी के पास पेगलवाड़ी से ब्रह्मगिरी के बीच 3.936 किमी लंबे रोपवे के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
इससे 3 घंटे की दूरी अब सिर्फ 11 मिनट में तय की जा सकेगी। इसके साथ ही बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी गोदावरी नदी के उद्गम स्थल के दर्शन करना सुलभ हो जाएगा।
प्रशासन इस परियोजना को सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले शुरू करने का प्रयास कर रहा है, जिसके लिए आवश्यक जमीन का अधिग्रहण आपसी सहमति और सीधी खरीद के माध्यम से किया जा रहा है। गौरतलब है कि गिद्धों के आवास के कारण पर्यावरण प्रेमियों के विरोध में फंसी इस रोपवे परियोजना को अब हरी झंडी मिल गई है। गिद्धों के क्षेत्र को बचाते हुए अब पेगलवाड़ी से ब्रह्मगिरी तक रोपवे बनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हुए दो युवक! गड्ढे के कारण नाले में पलटी स्विफ्ट कार, दोनों की मौत
नासिक में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा खेल: फर्जी पुलिस केस की धमकी देकर बुजुर्ग से ऐंठे 59.58 लाख रुपए
मकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
शालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
सार्वजनिक निर्माण विभाग और भूमि अधिग्रहण विभाग ने जारी किया नोटिस
‘बर्नार्ड’ नामक निजी कंपनी द्वारा इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग और भूमि अधिग्रहण विभाग ने जमीन मालिकों को सीधी खरीद के लिए नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। यह परियोजना वन विभाग के अंतर्गत पूरी की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- बीएमसी के पास 81 हजार करोड़ की जमा राशि, रितु तावड़े बोली-विकास कार्यों पर चरणबद्ध खर्च
परियोजना सिंहस्थ से पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा है
- 18 टावर पर तैयार होगा रोपवे
- 550 करोड़ रुपए का खर्च होगा
- 2 साल में पूरी होगी परियोजना
- 1.8 किमी लंबा होगा रोपवे
- पेगलवाड़ी से अंजनेरी तक बनेगा
- सिंहस्थ से पहले निर्माण पूरा होगा
- जमीन अधिग्रहण शुरू हो गया है।
