AC ठीक करने के लिए मौत से खेल गए तीन लोग, ऊंची बिल्डिंग पर बिना सेफ्टी के किया खतरनाक स्टंट
AC Repair Viral Video : सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लोग ऊंची बिल्डिंग पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के AC की मरम्मत करते नजर आ रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
High Rise Building Video : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई लोगों की सांसें थम गईं।
वीडियो में तीन लोग एक ऊंची इमारत के बाहरी हिस्से में बेहद खतरनाक तरीके से खड़े होकर AC की मरम्मत करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उनके पास किसी तरह का सुरक्षा उपकरण या सेफ्टी बेल्ट भी नहीं दिखाई देता, जिसके कारण यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
Not all men but always men…😂🤝 pic.twitter.com/iLoGWtXb5v — Girija (@Girijaa_oak) June 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
AC ठीक करने के लिए जान जोखिम में डाली
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बिल्डिंग के बाहर बने बेहद संकरे हिस्से पर खड़ा होकर AC के आउटडोर यूनिट को ठीक करने या लगाने का काम कर रहा है। वहीं उसके पीछे दो अन्य लोग उसी पटरी पर खड़े हैं और संतुलन बनाए रखने में मदद कर रहे हैं।
ऐसा लगता है कि पीछे खड़े लोगों के वजन की वजह से आगे काम कर रहा व्यक्ति गिरने से बचा हुआ है। हालांकि जरा सी चूक या संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में जब कैमरा जूम आउट होता है तो पता चलता है कि यह काम काफी ऊंचाई पर किया जा रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : भारत छोड़ते वक्त छलक पड़े ब्रिटिश टूरिस्ट के जज्बात, बोला- दुनिया का सबसे बड़ा दर्द है यहां से जाना
लोग इसे खतरनाक लापरवाही मान रहे
इस वायरल वीडियो को एक्स पर @Girijaa_oak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “सभी आदमी नहीं, लेकिन हमेशा आदमी ही।” वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ यूजर्स इसे भरोसे और टीमवर्क का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे खतरनाक लापरवाही मान रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिर भी यह क्लिप लोगों को सुरक्षा नियमों की अहमियत जरूर याद दिला रही है और बता रही है कि किसी भी काम में सावधानी सबसे जरूरी होती है।
