मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
Child Fountain Video : फीनिक्स मॉल के फव्वारे में उतरकर एक बच्चे के मस्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गार्ड और अन्य लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Phoenix Mall Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फीनिक्स मॉल का बताया जा रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा मॉल के बीच बने खूबसूरत फव्वारे को देखकर खुद को रोक नहीं पाता और सीधे पानी के अंदर उतर जाता है। इसके बाद वह फव्वारे में ऐसे मस्ती करने लगता है, जैसे किसी स्विमिंग पूल में खेल रहा हो।
आसपास मौजूद लोग पहले तो हैरान रह जाते हैं, लेकिन बच्चे की मासूम हरकत देखकर कई लोग मुस्कुराने लगते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर लाखों लोगों का ध्यान खींच रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
मॉल के फव्वारे में खेलते बच्चे का वीडियो वायरल
वीडियो में आगे दिखाई देता है कि मॉल का एक सिक्योरिटी गार्ड बच्चे को बाहर आने के लिए आवाज लगाता है, लेकिन बच्चा अपनी मस्ती में इतना खोया रहता है कि उसकी बात नहीं सुनता। गार्ड खुद पानी में उतरने से बचता है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति भी बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन बच्चा उसके हाथ नहीं आता।
आखिर में एक दूसरा शख्स फव्वारे के अंदर उतरता है और बच्चे को सुरक्षित बाहर लेकर आता है। पूरी घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की नजरें बच्चे पर ही टिकी रहती हैं और कई लोग इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : गिरते पत्थरों के बीच 7 महीने के मासूम को गोद में उठाकर निकला एंबुलेंस कर्मी, हिमाचल का VIDEO जीत रहा दिल
लोगों ने मासूमियत की जमकर तारीफ की
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर neha_s__makeover_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे करीब 4.8 मिलियन व्यूज और 1.39 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वायरल वीडियो पर हजारों यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा मेरे बेटे के साथ भी हो सकता है, उसे भी पानी में खेलना बहुत पसंद है।”
दूसरे ने कहा, “यही असली बचपन है, जहां सिर्फ मस्ती होती है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस बच्चे ने वही किया, जो हम बचपन में करना चाहते थे।” हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों को ऐसी जगहों पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
