अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Indian American Doctor : अमेरिका में भारतीय मूल की डॉक्टर करिश्मा रेड्डी को बिंदी लगाने पर सोशल मीडिया पर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लतफहमियां दूर की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स -सोशल मीडिया)
Racist Comments on Indian Doctor : अमेरिका में भारतीय मूल की डॉक्टर करिश्मा रेड्डी सोशल मीडिया पर बिंदी लगाने को लेकर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करने के बाद चर्चा में हैं। उन्होंने पहले इंस्टाग्राम पर एक हल्का-फुल्का वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने एक मरीज के साथ अपनी बिंदी को लेकर हुई बातचीत का जिक्र किया था। लेकिन इस वीडियो के बाद उनके कमेंट सेक्शन में कई आपत्तिजनक और भारत-विरोधी टिप्पणियां आने लगीं।
कुछ लोगों ने उन्हें “भारत वापस चली जाओ” तक लिख दिया। डॉक्टर ने बताया कि इस तरह की नफरत देखकर उन्हें गहरा झटका लगा, क्योंकि उनका जन्म और पालन-पोषण अमेरिका में ही हुआ है। इसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए एक नया वीडियो पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमेरिका में बिंदी लगाने पर ट्रोल हुई भारतीय डॉक्टर
वीडियो में डॉक्टर करिश्मा रेड्डी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतनी ज्यादा भारत-विरोधी टिप्पणियां देखीं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम करने के कारण उन्हें कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ था। वीडियो में उन्होंने हिंदू संस्कृति और गाय के प्रति सम्मान को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कई लोग यह नहीं समझते कि हिंदू समुदाय में गाय का सम्मान क्यों किया जाता है।
उनके अनुसार, पुराने समय में जब प्रसव के दौरान कई महिलाओं की मृत्यु हो जाती थी, तब गाय का दूध नवजात बच्चों के लिए जीवन का सहारा बनता था। इसी कारण गाय के प्रति सम्मान की भावना विकसित हुई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों और गलत धारणाओं के बजाय सही जानकारी हासिल करें और एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें।
ये खबर भी पढ़ें : पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
वीडियो के जरिए महिला ने बताई हिंदू संस्कृति
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @kreddyplastics हैंडल से शेयर किया गया है और इसे 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने डॉक्टर का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, “गायों के प्रति सम्मान का इतना सुंदर और सरल तरीका समझाने के लिए धन्यवाद।” दूसरे ने कहा, “दुखी लोग ही दूसरों को दुख पहुंचाते हैं, नफरत का जवाब शांति से देना सबसे बड़ी ताकत है।”
वहीं एक अन्य व्यक्ति, जिसने खुद को डॉक्टर का मरीज बताया, ने लिखा कि “डॉक्टर रेड्डी ने मेरी जिंदगी बदल दी, उनके लिए मेरे मन में केवल सम्मान है।” सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को सहिष्णुता, संस्कृति और आपसी सम्मान का सकारात्मक संदेश बताया।
