'मेक वर्ल्ड ग्रेट अगेन, वोट फॉर ट्रंप', महामंडलेश्वर ने लगाया नारा; VIDEO वायरल

Delhi News: राजधानी दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रंप की चुनाव में जीत के लिए हवन किया जा रहा है। साथ उनके समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं।
'मेक वर्ल्ड ग्रेट अगेन, वोट फॉर ट्रंप', महामंडलेश्वर ने लगाया नारा; VIDEO वायरल
महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्तिनंद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

New Delhi News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। ये टैरिफ भारतीय अर्थव्यस्था और कूटनीति के लिए झटका है। इतना ही ट्रंप ने भारत को दोस्त बताते हुए सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक लंबी चौंड़ी पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने भारत की जमकर खिंचाई की। ट्रंप के टैरिफ पर भारत में सत्ता और विपक्ष में सियासी घमासान मच गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक संत ट्रंप की जीत के लिए पूजा पाठ कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरलय यह वीडियो राजधानी दिल्ली का है। इसमें आध्यात्मिक गुरु महामंडलेश्वर स्वामी वेदमुतिनंद सरस्वती ने आगामी अमेरिकी चुनावों में ट्रंप की जीत के लिए हवन और अनुष्ठान कर रहे हैं। इस अनुष्ठान के दौरान ट्रंप के समर्थन में महामंडलेश्वर नारे लगावा रहे हैं।

महामंडलेश्वर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया एक्स पर वायरल वीडियो को सरकार पर तंज कसते हुए शेयर किया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो अक्टूबर 2024 का है, उस समय अमेरिका में आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। वीडियो में महामंडलेश्वर स्वामी वेदमुतिनंद सरस्वती एक नारा लगा हैं " 'मेक वर्ल्ड ग्रेट अगेन, वोट फॉर ट्रंप"

टैरिफ लगाने के बाद क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। चाहें तो अपनी डूबती अर्थव्यवस्थाओं को एक ले डूबें। हमारा भारत के साथ बहुत कम व्यापार है। उनके टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। वैसे ही रूस और अमेरिका के बीच व्यापार लगभग न के बराबर है। ट्रंप ने आगे लिखा भारत को 1 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। इसके अलावा पेनाल्टी भी लगेगी। इसके आगे ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को डेड बताया है।

क्या बोले राहुल गांधी?

वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्रंप के दावे पर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बिल्कुल सही कहा है। ये बात सबको पता है, सिवाय प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के। पूरी दुनिया जानती है कि भारत की इकॉनमी डेड है और BJP ने इकोनॉमी को खत्म किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अडानी की मदद करने के लिए हमारी अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com