वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा का छलका दर्द, पति पर अफेयर का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
Vada Pav Girl : वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित के निजी जीवन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Vada Pav Girl Controversy : सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा चेहरा चर्चा में आ जाए, यह कहना मुश्किल है। वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित कभी अपनी मेहनत और सादगी के लिए जानी जाती थीं। सड़क किनारे वड़ा पाव बेचकर उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी और सोशल मीडिया पर एक मजबूत पहचान बनाई।
लेकिन अब चंद्रिका एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार किसी उपलब्धि की वजह से नहीं बल्कि अपने निजी जीवन में आए तूफान के कारण। हाल ही में सामने आए वीडियो में चंद्रिका भावुक नजर आती हैं और कैमरे के सामने अपने रिश्ते का दर्द बयां करती दिखती हैं, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है।
कमाती हूँ,घर मैं चलाती हूँ’मेरे पैसे से घर चलता है’
चंद्रिका बड़ा पाव गर्ल“कमाई को लेकर महासंग्राम.. पहले लगा था कि यह सब एक स्क्रिप्टेड पब्लिसिटी
स्टंट है,लेकिन अब मामला गंभीर होता दिख रहा है, बिग बॉस OTT 3 की कंटेस्टेंट और ‘वड़ा पाव गर्ल’
के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा… pic.twitter.com/djtuFsmERY — KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) February 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘तेज बन गए तो जेल गए, नहीं बनते तो नाम निकल जाता’, वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर के कथित बयान से मचा बवाल
उज्जैन: मोहर्रम जुलूस के दौरान खतरनाक स्टंट, 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर की आतिशबाजी, वीडियो वायरल
सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
मुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल
पति पर लगाए गंभीर आरोप
वायरल हो रहे वीडियो में चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर दूसरी महिला के साथ अफेयर का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति ने उनके भरोसे को तोड़ा है। चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और चैट्स भी शेयर की हैं, जिन्हें वह अपने आरोपों का सबूत बता रही हैं।
इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स चंद्रिका के दर्द को समझते हुए उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले को शक की नजर से देख रहे हैं। फैंस के लिए यह मानना मुश्किल हो रहा है कि जिस जोड़ी को वे मजबूत समझते थे, उसके बीच हालात इतने खराब हो सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो का प्लेटफॉर्म बना रीलबाज़ी का अखाड़ा, ग्रीन लाइन पर युवक की हरकतों ने यात्रियों को किया परेशान
किचन में गुस्सा और उठते सवाल
इसी बीच एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें चंद्रिका किचन में अपने पति पर गुस्सा निकालती नजर आती हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि घर, दुकान और बच्चे की पूरी जिम्मेदारी वही संभाल रही हैं। गुस्से में वह बर्तन जमीन पर पटक देती हैं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है।
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। कुछ लोग इसे एक महिला का असली दर्द मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह सब कैमरे के सामने किया गया पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। सच जो भी हो, चंद्रिका के ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।
