Meta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Meta Office Tour : Meta कर्मचारी शीला संघवी अपनी मां को कंपनी के कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर लेकर पहुंचीं। मां-बेटी की इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Meta Headquarters : Meta कर्मचारी शीला संघवी के लिए अपनी मां को कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर की सैर कराना सिर्फ एक सामान्य ऑफिस विजिट नहीं था। यह उनके लिए ऐसा खास पल था, जिसमें उन्होंने अपनी प्रोफेशनल जिंदगी का एक हिस्सा अपनी मां के साथ साझा किया।
शीला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां को Meta के कैंपस में घुमाती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में वह बताती हैं कि वह अपनी मां को आज Meta के कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर दिखाने लेकर जा रही हैं। इसके बाद दोनों साथ में कैंपस में घूमती और अलग-अलग जगहों को देखती नजर आती हैं।
Meta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस
वीडियो में मां-बेटी की यह खास मुलाकात कई छोटे-छोटे खूबसूरत पलों में दिखाई देती है। Meta के कैंपस पहुंचने के बाद शीला की मां सबसे पहले उनके साथ नाश्ता करती हैं। इसके बाद दोनों कंपनी के बड़े और खूबसूरत परिसर में घूमती हैं। वे ऑफिस की अलग-अलग जगहों को देखती हैं और कुछ समय साथ बिताती हैं।
बाद में दोनों साथ बैठकर लंच भी करती हैं और फिर ऑफिस के अंदर जाती हैं। शीला की मां के लिए यह मौका खास था, क्योंकि उन्हें पहली बार यह देखने का मौका मिला कि उनकी बेटी अपने काम के दौरान कहां और किस माहौल में समय बिताती हैं। वहीं शीला के लिए यह अपनी मां को अपनी मेहनत और करियर की एक झलक दिखाने का भावुक पल था।
ये खबर भी पढ़ें : Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
मां-बेटी के इस खास वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वीडियो शेयर करते हुए शीला ने लिखा, “Making her proud will forever be my biggest flex.” यानी मां को गर्व महसूस कराना उनके लिए हमेशा सबसे बड़ी उपलब्धि रहेगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।
यूजर्स को मां-बेटी की यह बॉन्डिंग काफी पसंद आई और कई लोगों ने इसे बेहद प्यारा और भावुक पल बताया। लोगों ने कहा कि प्रोफेशनल जिंदगी की सफलता तब और खास हो जाती है, जब उसे माता-पिता के साथ साझा करने का मौका मिले।
कई यूजर्स ने शीला की तारीफ करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चे की सफलता और उसके काम की दुनिया दिखाना अपने आप में एक यादगार अनुभव है। इस वायरल वीडियो ने यह भी दिखाया कि बड़ी से बड़ी प्रोफेशनल उपलब्धि के पीछे माता-पिता का साथ और उनका गर्व किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद खास मायने रखता है।
